खुद का बचाव ही कोरोना महामारी से निपटने का कारगर उपाय– दीपेन्द्र हुड्डा

रोहतक।





राज्य सभा सांसद दीपेन्द्र हुड्डा के निर्देश पर मास्क व सैनिटाइजर वितरण की मुहिम पूरे हरियाणा में हर रोज़ की तरह आज भी जारी रही। दीपेन्द्र हुड्डा ने कहा कि कोरोना महामारी से निपटने का कारगर उपाय खुद का बचाव है। पूरे हरियाणा में चल रही बचाव की मुहिम के दौरान आज टीम दीपेन्द्र के साथियों ने प्रदेश के विभिन्न स्थानों पर सैनिटाइजर और मास्क वितरित किये। दीपेन्द्र हुड्डा ने बताया कि उनकी यही कोशिश है कि अग्रिम क़तार में लड़ाई लड़ रहा कोई भी कोरोना योद्धा इस मुहिम में न छूटे। आम जन की सेवा करते हुए उसे कोरोना जैसी घातक बीमारी से कोई नुकसान न पहुंचे। दीपेन्द्र हुड्डा ने एक बार फिर सभी कोरोना योद्धाओं का इस चुनौतीपूर्ण समय में निःस्वार्थ भाव से लगातार सेवा करने के लिये दिल से धन्यवाद किया और लॉकडाउन नियमों का पालन करने के लिये प्रदेश वासियों की सराहना की।





कोरोना वायरस के खतरे से सतर्क रहने और लोगों को इससे बचने की सलाह देते हुए टीम दीपेन्द्र लगातार प्रदेश के हर जिले में मास्क व सैनिटाइजर बाँट रही है। इस दौरान टीम दीपेन्द्र के सदस्य खुद भी सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए सीधे संपर्क से दूरी बनाकर लगातार मदद पहुंचाने का काम कर रहे हैं। आज रोहतक के कई इलाकों में टीम दीपेन्द्र के सदस्य सार्वजनिक तौर पर कोरोना पीड़ितों की सेवा में जुटे निजी डॉक्टरों, छोटे सरकारी अस्पतालों, आमजन की सुरक्षा में लगे पुलिसकर्मियों, सफाईकर्मियों, आवश्यक सेवा से जुड़े लोगों, स्वयंसेवी संस्थाओं को बचाव के लिये मास्क और सैनिटाइजर मुहैया कराये।





दीपेन्द्र ने कहा कि कोरोना वाय़रस के संभावित फैलाव के मद्देनज़र ये समय बेहद महत्वपूर्ण है। हम सभी को इस दौरान मिलने-जुलने में आपसी दूरी बनाकर रखना है तथा सरकार के दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन करना है। हम सभी सचेत रहे और पूरी सावधानी बरतते हुए एक दूसरे का खयाल रखें। उन्होंने कहा कि सैनिटाइजर और मास्क की सहायता से हम खुद को तथा अपने परिवार के लोगों को सुरक्षित रख सकते हैं साथ ही इस वायरस को फैलने से काफी हद तक रोक सकते हैं।


The post खुद का बचाव ही कोरोना महामारी से निपटने का कारगर उपाय– दीपेन्द्र हुड्डा appeared first on Zabardast Haryana.

Comments

Popular posts from this blog

सिरसा में ड्रग पेडलिंग के आरोप में दो गिरफ्तार

विज की चेतावनी, SP देने पहुंचे रिपोर्ट

बिग ब्रेकिंग : निर्भया के दोषियों को कल नहीं होगी फांसी…..अगले आदेश तक के लिए कोर्ट ने लगायी रोक…. कल सुबह दी जानी थी चारों दोषियों को फांसी