रोहतकः मस्तनाथ मठ में शुरू हुआ तीन दिवसीय मेला
रिंकू परमार रोहतक
रोहतक के अस्थल बोहर स्थित बाबा मस्तनाथ मठ में सोमवार से तीन दिवसीय इस आध्यात्मिक वार्षिक मेले का भव्य शुभारंभ हुआ। मठ में पहुंचे श्रद्धालुओं ने समाधि पर पूजा की और मन्नतें मांगी। सिद्ध शिरोमणि बाबा मस्तनाथ की स्मृति में शुरू हुए मेले का अपना एक इतिहास है। लोगों की आस्था के केंद्र बाबा मस्तनाथ मठ में आज बड़ी सुबह ही श्रद्धालुओं का समाधि और धूने पर आवागमन शुरू हो गया। श्रद्धालुओं ने बाबा मस्तनाथ की समाधि पर गुड़ और काला कंबल चढ़ाते हुए पूजा की। महंत बाबा बालक नाथ योगी ने स्वयं गीता मंदिर में पहुंचकर गुरु गोरक्षनाथ की आरती की। इसके साथ ही वे गौशाला में पहुंचे यहां गाय को गुड़ खिलाकर उसकी पूजा की
The post रोहतकः मस्तनाथ मठ में शुरू हुआ तीन दिवसीय मेला appeared first on Zabardast Haryana.
Comments
Post a Comment