कोरोना अपडेट:-मुंबई समेत चार शहर लॉक डाउन
राज्य में राज्य में कोरोना पीड़ितों की संख्या 52 तक पहुंच गई है।मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि आज मध्यरात्रि से 31 मार्च तक के लिए मुंबई, एमएमआर क्षेत्र, पुणे, पिंपरी चिंचवाड़ और नागपुर में सभी कार्यस्थल बंद किए जाएंगे। सरकार का कहना है कि लॉकडाउन से घबराने की जरूरत नहीं है क्योंकि सभी आवश्यक सेवाएं जारी रहेंगी। इन चारों शहरों के सरकारी दफ्तरों में सिर्फ 25 कर्मचारी काम करेंगे। आइए जानते हैं कि इन शहरों में कौन-कौन सी चीजें मिलती रहेंगी।ऐहतियातन यह कदम उठाया गया है। क्योंकि जितने कम लोग इकठ्ठा होंगे, उतनी ही सतर्कता बढ़ेगी और संक्रमण का खतरा कम रहेगा। इस दौरान जरूरी सेवाएं पहले की तरह जारी रहेंगे, जबकि बाकी चीजें बंद रहेंगी।मुंबई की लाइफलाइन कही जाने वाली लोकल ट्रेनें चलती रहेंगी। हालांकि यह देखने को मिला है कि पिछले कुछ दिनों से लोकल ट्रेनों में बहुत कम लोग सफर कर रहे हैं।इन शहरों में खानपान यानी राशन की दुकाने खुली रहेंगी। इसलिए ज्यादा पैनिक होने की जरूरत नहीं है। क्योंकि डेली यूज के काम में आने वाली सभी दुकानें खुली रहेंगी।मेडिकल स्टोर्स और दवा की अन्य दुकानें खुली रहेंगी।
The post कोरोना अपडेट:-मुंबई समेत चार शहर लॉक डाउन appeared first on Zabardast Haryana.
Comments
Post a Comment