सोशल दूरी बना ,पार्षद ने अपनी निगरानी में वितरित करवाए गेहूं

बहादुरगढ़





कोरोना महामारी में कुछ जनप्रतिनिधि प्रशासन के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हैं। इसी कड़ी में वार्ड 18 पार्षद युवराज छिल्लर ने वार्ड व् साथ लगती की चार कॉलोनी विवेकानंद नगर,धर्मविहार वेदांत नगर व् राम नगर में सरकार द्वारा डीपो के माध्यम से कॉलोनी के 325 परिवाराें को मुफ्त गेहूं वितरित करवाए। रविवार को 9 से 1 बजे तक पार्षद की निगरानी में डीपो होल्डर शमशेर सिंह सरकार की योजना के तहत 15 दिन के लिए लोगो मुफ्त गेंहू वितरित किए। पार्षद युवराज ने बताया कि गेंहू वितरण के दौरान सोशल दूरी का पूरा ध्यान रखा गया।





सोशल दूरी बना कर गेहूं लेते हुए

इसके लिए उनके साथ वार्ड के नरेश दलाल, रवि शर्मा,इंद्र प्रकाश शर्मा, धर्मबीर, जोगिंदर , प्रवेश और राजेंद्र दहिया ने लोगो व्यवस्थित कर 3 से 4 फुट की दूरी पर खड़ा किया। पार्षद युवराज ने बताया कि इस दौरान बीपीएल और ओपीएच को 5 किलो प्रति सदस्य वही एएवाई को एक राशन कार्ड पर 35 किलो गेंहू दिया गया। पार्षद युवराज ने बताया कि जनप्रतिनिधि के नाते हर व्यक्ति तक सरकार की योजना का लाभ पहुँचाना चाहिए। हम अन्य माध्यमों से भी जरूरतमंदों तक राहत सामग्री पहुंचाने का हरसंभव प्रयास कर रहे हैं। पार्षद युवराज छिल्लर ने बताया कि महामारी के इस दौर में उनके वार्ड में किसी को भूखा नहीं सोने देंगे। इस संकट की घड़ी में सबके साथ मिलकर काम करेंगे ताकि इस महामारी से जल्द की छुटकारा मिल जाए। वही बचे हुए कार्ड होल्डर परिवारों को आज 9 से 12 बजे तक गेंहू वितरित की जाएगी।


The post सोशल दूरी बना ,पार्षद ने अपनी निगरानी में वितरित करवाए गेहूं appeared first on Zabardast Haryana.

Comments

Popular posts from this blog

सिरसा में ड्रग पेडलिंग के आरोप में दो गिरफ्तार

विज की चेतावनी, SP देने पहुंचे रिपोर्ट

बिग ब्रेकिंग : निर्भया के दोषियों को कल नहीं होगी फांसी…..अगले आदेश तक के लिए कोर्ट ने लगायी रोक…. कल सुबह दी जानी थी चारों दोषियों को फांसी