कोरोना से बचाव के लिए पार्षद युवराज छिल्लर ने वार्ड व आसपास के क्षेत्र को कराया सैनिटाइज
बहादुरगढ़:
जिले में कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए अब वार्ड स्तर पर भी कदम उठाए जा रहे हैं। इसी के चलते रविवार को वार्ड 18 में पार्षद युवराज छिल्लर ने पूरे वार्ड में तीसरी बार सैनिटाइजर का स्प्रे करवाया है। युवराज छिल्लर ने बताया कि धर्म विहार, वेदांत नगर व विवेकानंद नगर के साथ-साथ आसपास के क्षेत्र में सैनिटाइजर का स्प्रे कराया गया है। साथ ही जो लोग बिना मास्क लगाए घूमते मिले, उन्हें मास्क भी वितरित किए। ऐसे लोगों को पार्षद युवराज ने चेतावनी भी दी कि वे अपने घरों से बेवजह ना निकले। उन्होंने लोगों से घरों से बाहर न निकलने का भी आह्वान किया। सैनिटाइजर का स्प्रे वार्ड की गलियों व सार्वजनिक स्थानों पर करवाया गया है। सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा की टीम के शामिल युवराज छिल्लर लगातार उनके निर्देश पर लोगों को कोरोना से बचाने का काम कर रहे हैं। युवराज छिल्लर ने बताया कि सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा भी पूरे प्रदेश में सैनिटाइजर व मास्क वितरित कर रहे हैं ताकि लोगों को कोराना से बचाया जा सके। इस मुश्किल घड़ी में यह एक सराहनीय कदम है। अकेला प्रशासन इस महामारी को रोकने के लिए पर्याप्त नही है। कोरोना वायरस एक महामारी घोषित हो चुका है। ऐसे में सभी नागरिकों का दायित्व है कि वो कोरोना को रोकने के मामले में अपना सहयोग दें और वे अपने घरों में ही रहें। पूरा क्षेत्र लॉकडाउन है। अगर कोई घरों से बाहर निकलेगा तो प्रशासन उसके खिलाफ कार्रवाई करेगा। इस कार्रवाई व कोरोना महामारी से बचने के लिए लोग अपने घरों में रहें तथा सोशल डिस्टेंस रखें। बार-बार साबुन से हाथ धाेते रहें। सैनिटाइजर से भी हाथ साफ करते रहें। उन्होंने कोरोना योद्धा पुलिसकर्मी, सफाई कर्मचारी व स्वास्थ्यकर्मियों का भी हौंसला अफजाई की है। इस मौके पर नवीन, प्रदीप व राजेंद्र दहिया आदि मौजूद थे।
The post कोरोना से बचाव के लिए पार्षद युवराज छिल्लर ने वार्ड व आसपास के क्षेत्र को कराया सैनिटाइज appeared first on Zabardast Haryana.
Comments
Post a Comment