कोरोना वायरस को लेकर सरकार पूरी तरह सजग : दुष्यंत चौटाला





बहादुरगढ़:





उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि कोरोना वायरस से बचाव को लेकर सरकार सभी जरूरी कदम उठा रही है। जहां। वायरस फैलने की संभावना ज्यादा थी वहां संस्थानों को बंद किया गया है। इसके अलावा और कहीं भी ऐसी जरूरत है तो वहां भी सरकार विचार करेगी । वे शनिवार को बहादुरगढ़ में समारोह में आए थे। उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि केंद्र की तर्ज पर प्रदेश में भी सेनेटाइजर व मास्क की काला बाजारी और जमाखोरी रोकने के लिए तुरंत प्रभाव से कदम उठाए गए हैं। आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत नियमित रूप से चैकिंग की जाएगी और कहीं भी कानून का उल्लंघन मिलता है तो संबंधित लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। उन्होंने इस वायरस से बचाव को लेकर लोगों से सावधानी बरतने की अपील की।






बहादुरगढ़ के गौरैया होटल मेे सतपाल दलाल पुत्र राजू दलाल[होटल रेड हट] के सगाई समारोह में पहुंचे हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला। साथ में संजय कबलाना, कर्मवीर राठी व शहर के अन्य गणमान्य लोग भी मौजूद रहेे। सगाई समारोह में महाराज कालिदास भी पहुंचे आशीर्वाद देने। बॉलीवुड की गायक गजेंद्र फोगाट भी मौजुद रहे।


The post कोरोना वायरस को लेकर सरकार पूरी तरह सजग : दुष्यंत चौटाला appeared first on Zabardast Haryana.

Comments

Popular posts from this blog

सिरसा में ड्रग पेडलिंग के आरोप में दो गिरफ्तार

विज की चेतावनी, SP देने पहुंचे रिपोर्ट

बिग ब्रेकिंग : निर्भया के दोषियों को कल नहीं होगी फांसी…..अगले आदेश तक के लिए कोर्ट ने लगायी रोक…. कल सुबह दी जानी थी चारों दोषियों को फांसी