गोहाना रोड पर हुई फायरिंग एक युवक हुआ घायल , गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

आपसी विवाद में एक युवक ने अपने साथियों के साथ मिल कर दिया घटना को अंजाम





पहले आरोपी ने पीड़ित को मारी मोटरसाइकिल से टक्कर, दोबारा साथियों के साथ आकर चलाई गोली, झगड़े के कारणों का अभी तक नहीं चल पाया है पता





रोहतक शहर के गोहाना रोड पर आपसी विवाद में एक युवक ने अपने साथियों के साथ पहुंचकर दुकान पर बैठे एक युवक को गोली मार दी। जिसे गंभीर अवस्था में रोहतक पीजीआई में भर्ती कराया गया है। इस झगड़े में घायल के परिजनों ने मौके से एक युवक को भी पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया है। जिसके पास से एक देसी पिस्तौल एक जिंदा कारतूस व एक खाली खोल बरामद किया गया है। पुलिस फिलहाल मामले की जांच करने में जुटी हुई हैं और अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।





अमन नाम का एक लड़का जिसकी गोहाना रोड पर बिल्डिंग मटेरियल की दुकान है, वह अपनी दुकान पर बैठा हुआ था। इसी दौरान विक्रम लाठर नाम के एक लड़के के साथ उसकी कहासुनी हो गई, जो उस समय तो विक्रम लाठर चला गया था। लेकिन कुछ ही समय बाद में अपने साथियों के साथ वहां पर पहुंचा और मारपीट शुरू कर दी। इस मारपीट के दौरान प्रवीण नामक युवक को गोली मार दी गई। मौके पर मौजूद लोगों ने गोली मारने वाले शख्स को अवैध हथियार के साथ वहीं दबोच लिया। इस घटना में गोली लगने वाले शख्स के ताऊ को भी सिर में चोट आई है। घटना की सूचना पुलिस को दी गई और पकड़े गए युवक को पुलिस के हवाले कर दिया गया।





घटना की सूचना के बाद डीएसपी गौरव पाल राणा मौके पर पहुंचे और पीड़ित पक्ष के बयान दर्ज किए। उन्होंने कहा कि घटना की वजह मोटरसाइकिल को लेकर बताई गई है और फिलहाल घायल शख्स का इलाज रोहतक पीजीआई में चल रहा है। एक युवक को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया है। जबकि अन्य युवकों की तलाश में पुलिस छापेमारी करने में जुटी हुई है और जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।


The post गोहाना रोड पर हुई फायरिंग एक युवक हुआ घायल , गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती appeared first on Zabardast Haryana.

Comments

Popular posts from this blog

सिरसा में ड्रग पेडलिंग के आरोप में दो गिरफ्तार

विज की चेतावनी, SP देने पहुंचे रिपोर्ट

बिग ब्रेकिंग : निर्भया के दोषियों को कल नहीं होगी फांसी…..अगले आदेश तक के लिए कोर्ट ने लगायी रोक…. कल सुबह दी जानी थी चारों दोषियों को फांसी