अवैध शराब की तस्करी का भंडाफोड़

अपराध शाखा ने कार से बरामद की अवैध शराब की पेटियां
एक आरोपी गिरफ्तार,दूसरा पुलिस को चकमा देकर फरार
अदालत ने पुलिस को सौंपा एक दिन के रिमांड पर
झज्जर





लॉक डाउन के मध्यनजर इन दिनों जहां हरियाणा में शराब बंद है,वहीं दूसरी ओर सरकार के इसी फैसले का फायदा उठाने के चक्कर में तस्कर भी शासन व प्रशसन की आंखों में धूल झोंक कर अवैध शराब की तस्करी कर रहे है। इसी के चलते अपराध शाखा ने कार मेें की जा रही अवैध शराब की तस्करी का भंडाफोड़ करते हुए एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। जबकि एक आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। पुलिस की गिरफ्त में आए आरोपी को अदालत ने पूछताछ के लिए एक दिन के रिमांड पर सौंपा है। जानकारी अनुसार स्थानीय सांपला मार्ग के पास मौजूद अपराध शाखा की टीम को गुप्त सूचना मिली थी। इसी सूचना के आधार पर पुलिस ने सांपला की तरफ से एक आई-20 कार चालक को रुकने का इशारा किया। चालक ने नाका पर लगे बैरी गेट में टक्कर मारते हुए गाड़ी को रेवाड़ी रोड की तरफ मोड़ दिया और गाड़ी को भगाने का प्रयास करने लगा। पुलिस टीम द्वारा पीछा करते हुए एक आरोपी को काबू कर लिया गया। जबकि एक आरोपी पुलिस टीम को चकमा देते हुए फरार हो गया। पकड़े गए आरोपी की पूछताछ में पहचान राहुल उर्फ कालू पुत्र कृष्ण निवासी गांव पातली जिला गुरुग्राम तथा भागने वाले आरोपी की पहचान विकास पुत्र लीलू राम निवासी गांव पातली जिला गुरुग्राम के तौर पर की गई। गा?ी को चैक किया गया तो उसमे शराब की पेटियां भरी हुई थी। पेटियों की गिनती की गई तो 19 पेटी अध्धा मुरथल नंबर वन, 19 पेटी अध्धा संतरा, एक पेटी जगाधरी नंबर वन अध्धा तथा एक पेटी रेडर सहित कुल 40 पेटियां बरामद हुई।


The post अवैध शराब की तस्करी का भंडाफोड़ appeared first on Zabardast Haryana.

Comments

Popular posts from this blog

स्कूल बस से टकराई कलस्टर बस, 6 बच्चे घायल

सिरसा में ड्रग पेडलिंग के आरोप में दो गिरफ्तार

विज की चेतावनी, SP देने पहुंचे रिपोर्ट