औपचारिकता पूरी करने के लिए बैठक बुलाई जाती है नगर परिषद की बैठक

बहादुरगढ।





नगर परिषद बोर्ड का गठन होने के बाद शहर के सभी 31 वार्डों के लिए करीब 13 करोड़ की लागत से लाईटें मंजूर हो चुकी है, लेकिन बदहाली का आलम यह है कि आज भी गलियों व सडक़ों पर शाम ढलते ही अंधकार ही दिखाई देता है। चेयरपर्सन व अधिकारियों का जनहित से कोई लेना देना नहीं बल्कि कार्यवाही पुस्तिका में केवल मात्र औपचारिकता पूरी करने के लिए बैठक बुलाई जाती रही हैं। यह कहना है वार्ड-15 से पार्षद मोनिका कपूर राठी का।





उन्होंने कहा कि शहर के प्रमुख चौराहों, भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों व बाजारों में सुरक्षा की दृष्टि से सीसीटीवी कैमरे लगवाए जाने थे, लेकिन आज तक इस योजना पर कोई काम सिरे नहीं चढ़ा है। लावारिश पशुओं, बंदरों व आवारा कुत्तों से निजात दिलाने के लिए सभी पार्षदों ने ना केवल प्रस्ताव मंजूर किए बल्कि उसके लिए अलग से बजट भी पास किया गया मगर उसके बाद भी बहादुरगढ़वासी इनसे खासे परेशान हैं। लावारिस पशुओं का शहर में जमावड़ा होने के कारण वाहन चालकों के अलावा आमजन को भी आने-जाने में दिक्कतें होती है। कुछ जगहों पर तो इन पशुओं की टक्कर लगने से मौत तक हो चुकी है। लेकिन उसके बाद भी चेयरपर्सन व अधिकारियों की ओर से कोई सार्थक कदम नहीं उठाए जा रहे। नगर पार्षद मोनिका कपूर राठी ने कहा कि सार्वजनिक शौचालयों के नाम पर बयानबाजी ज्यादा बल्कि काम कुछ नहीं हुआ। बाजारों में नगर परिषद की जगह सुनिश्चित होने के बाद भी महिलाओं के लिए सार्वजनिक शौचालय तक नहीं बनाए गए। इसके अलावा शहर में जाम की समस्या विकराल हो रही है। आमजन को इससे निजात दिलाने के लिए कोई पार्किंग तक की सुविधा तक है। बार-बार आवाज उठाते रहने के बावजूद भी जनहित को लेकर कोई काम नहीं किया जा रहा बल्कि विकास के नाम पर भ्रष्टाचार को बढ़ावा दिया जा रहा है।





मोनिका कपूर राठी
नगर पार्षद, वार्ड-15 बहादुरगढ़




सफाई के नाम पर घोटाला
नगर पार्षद मोनिका कपूर राठी ने कहा कि एक तरफ तो सरकार व प्रशासन की ओर से स्वच्छता का राग अलपा जा रहा है तो दूसरी ओर शहर में सफाई व्यवस्था बदहाल है। नगर परिषद द्वारा सफाई के नाम पर केवल खानापूर्ति की जा रही है। उन्होंने कहा कि जहां पहले लगभग 30 लाख रुपए प्रति माह सफाई पर खर्च होता था वहीं अब लगभग 25 करोड़ रुपये सालाना सफाई पर खर्च किए जा रहे हैं। लेकिन शहर के वार्ड फिर भी गंदगी से सड़ रहे हैं। बीमारियां पनप रही है और सरकार, नगर परिषद चेयरपर्सन व अधिकारियों की ओर से कोई ध्यान तक इस पर नहीं दिया जा रहा।


The post औपचारिकता पूरी करने के लिए बैठक बुलाई जाती है नगर परिषद की बैठक appeared first on Zabardast Haryana.

Comments

Popular posts from this blog

सिरसा में ड्रग पेडलिंग के आरोप में दो गिरफ्तार

विज की चेतावनी, SP देने पहुंचे रिपोर्ट

बिग ब्रेकिंग : निर्भया के दोषियों को कल नहीं होगी फांसी…..अगले आदेश तक के लिए कोर्ट ने लगायी रोक…. कल सुबह दी जानी थी चारों दोषियों को फांसी