सफाई कर्मचारी और दमकल कर्मचारियों के जख्मी होने, गृहमंत्री ने मुआवजा देने की घोषणा की

गृहमंत्री अनिल विज ने अपने निवास स्थान पर नगर पालिका कर्मचारी संघ के प्रतिनिधियों से मुलाकात की और उनके द्वारा प्रस्तुत की गई मांगों को सुना। उन्होंने कर्मचारियों को आश्वासन दिया कि कर्मचारियों के हक के जो फैसले उनके स्तर पर होने हैं उसे वह जरूर पूरा करेंगे और जिन मुद्दों पर मुख्यमंत्री की सहमति की आवश्यकता होगी वहां भी वह कर्मचारियों की पैरवी करेंगे। इस बैठक में नगर पालिका कर्मचारी संघ के राज्य प्रधान नरेश कुमार शास्त्री, वरिष्ठ उपप्रधान रमेश तुशामड, महासचिव मांगे राम तिंगरा, उपमहासचिव शिवचरण व राजेंदर के अतिरिक्त शहरी स्थानीय निकाय विभाग के महानिदेशक डॉ अमित अग्रवाल व अपर महानिदेशक वाईएस गुप्ता, रणबीर पराशर उपनिदेशक उपस्थित रहे.






गृह मंत्री अनिल विज ने बैठक के दौरान कहा कि हमारे पास शब्द नहीं है कि किस तरह से नगर पालिका का कर्मचारियों ने पूरे प्रदेश की गली-गली, मोहल्ला-मोहल्ला सैनिटाइज कर दिया। उन्होंने कहा कि यह बहुत बड़ी बात है जो कहीं देखने को नहीं मिलती। विज ने कहा कि उन्होंने पालिका के कर्मचारियों की तारीफ अधिकारियों के साथ हुई मीटिंग में भी की कि जिस प्रकार से कर्मचारियों ने इस मुसीबत की घड़ी में फील्ड में काम किया है वह बहुत ही सराहनीय है। 





उन्होंने कहा कि कर्मचारियों के हितों के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा। इस दौरान उन्होंने करोना महामारी से बचाव के लिए  सेनीटाइज करते हुए 33 सफाई कर्मचारी और दमकल कर्मचारियों के जख्मी होने पर प्रत्येक कर्मचारी को 20 हजार रुपए मुआवजा देने की घोषणा की.  उन्होंने सभी कर्मचारियों को कोविड-19 महामारी की अवधि में चार साबुन और 1 लीटर सरसों का तेल प्रतिमाह देने के आदेश दिए। इसके अलावा सफाई कर्मचारियों व दमकल कर्मचारियों को इस अवधि में प्रत्येक कर्मचारी को 2000 रुपये मासिक जोखिम भत्ता दिए जाने का प्रस्ताव मुख्यमंत्री को भेजने और कोविड-19 के संक्रमण से मृत्यु होने की अवस्था में पालिका कर्मचारियों को 10 लाख रुपए का बीमा सुविधा देने के निर्णय पर पुनःविचार करते हुए अन्य विभागों के कर्मचारियों को दी जाने वाली बीमा राशि के समकक्ष बीमा देने की मांग को भी मुख्यमंत्री के सामने प्रस्तुत कर इसका समाधान करने का आश्वासन दिया। मंत्री अनिल विज ने पालिका के सभी कर्मचारियों को आश्वस्त किया कि उन्हें बिना किसी बाधा के समय पर वेतन दिया जायेगा। इसके अलावा संघ के प्रतिनिधियों ने कर्मचारियों से सम्बंधित अन्य कई मांगे मंत्री अनिल विज के सामने रखीं। विज ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कर्मचारियों की जिन समस्याओं का समाधान विभागीय स्तर पर किया जा सकता है उस पर तुरंत कार्यवाही की जाए। कर्मचारियों ने मंत्री अनिल विज को भरोसा दिलाया कि कोरोना की महामारी से निपटने के लिए प्रदेश में प्रत्येक कर्मचारी सरकार के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलेगा।


The post सफाई कर्मचारी और दमकल कर्मचारियों के जख्मी होने, गृहमंत्री ने मुआवजा देने की घोषणा की appeared first on Zabardast Haryana.

Comments

Popular posts from this blog

सुपर ओवर में फिर हारी न्यूजीलैंड, 5 गेंदों में भारत ने जीता मैच

स्कूल बस से टकराई कलस्टर बस, 6 बच्चे घायल

बीरेंदर सिंह ने जाट आरक्षण पर दिया बड़ा बयान