जल्द होगी नप बोर्ड की बैठक, चेयरपर्सन ने आम जनता से मांगे सुझाव

बहादुरगढ़:





नगर परिषद की ओर से वित्तीय वर्ष 2020-21 के बजट को पास कराने के साथ-साथ नप बोर्ड की साधारण बैठक भी बहुत जल्द होने वाली है। बैठक के लिए नगर परिषद कार्यालय में तैयारियां की जा रही हैं। अधिकारियों की ओर से बजट तैयार किया जा रहा है तथा बैठक में रखे जाने वाले एजेंडे तैयार किए जा रहे हैं। पार्षदों की ओर से भी अपने-अपने वार्ड के विकास कार्याें के लिए एजेंडे तैयार करने शुरू कर दिए हैं। नगर परिषद की चेयरपर्सन शीला राठी ने आमजन से भी आह्वान किया है कि वे नप बोर्ड की बैठक के लिए कोई एजेंडा या सुझाव दे सकते हैं। आमजन अपने सुझाव नगर परिषद कार्यालय या फिर चेयरपर्सन को सीधे तौर पर भी दे सकते हैं।









वित्त वर्ष 2020-21 का के बजट को पास कराने के लिए तथा साधारण बैठक के लिए जल्द ही बैठक बुलाई जाएगी। आमजन से अपील की है कि वे सामान्य बैठक के लिए कोई भी सुझाव या फिर एजेंडा दे सकते हैं। उस एजेंडे या सुझाव पर बैठक में विचार किया जाएगा।

—शीला राठी, प्रधान, नगर परिषद।


The post जल्द होगी नप बोर्ड की बैठक, चेयरपर्सन ने आम जनता से मांगे सुझाव appeared first on Zabardast Haryana.

Comments

Popular posts from this blog

सिरसा में ड्रग पेडलिंग के आरोप में दो गिरफ्तार

विज की चेतावनी, SP देने पहुंचे रिपोर्ट

बिग ब्रेकिंग : निर्भया के दोषियों को कल नहीं होगी फांसी…..अगले आदेश तक के लिए कोर्ट ने लगायी रोक…. कल सुबह दी जानी थी चारों दोषियों को फांसी