सुलौधा गांव निवासी दिल्ली पुलिस का एक कर्मचारी कोरोना पोजिटिव , गांव कॉनटेंमेंट एरिया घोषित
सुलौधा गांव कॉनटेंमेंट एरिया घोषित : जिलाधीश
– कोरोना वायरस संक्रमण रोकने के लिए प्रशासन ने उठाए ठोस कदम
– जिलाधीश जितेंद्र कुमार ने कहा कि प्रशासन के सहयोगी बनें ग्रामीण
झज्जर
झज्जर जिला के सुलौधा गांव निवासी दिल्ली पुलिस के एक कर्मचारी को कोरोनापोजिटिव पाए जाने पर जिला प्रशासन की ओर से सुलौधा गांव को कॉनटेंमेंट एरिया घोषित किया है। कोविड-19 वैश्विक महामारी में कोरोना वायरस संक्रमण को रोकने के उद्देश्य से जिलाधीश जितेंद्र कुमार की ओर से यह निर्णय लिया है। गौरतलब है कि झज्जर जिला में अभी तक कोरोना पोजिटिव का कोई केस नहीं है। दिल्ली में स्थित एक अस्पताल में ड्यूटी में लगे दिल्ली पुलिस के जवान के बारे में कोरोना पोजिटिव होने की सूचना झज्जर प्रशासन को दी मिली और उक्त कर्मचार को एम्स बाढ़सा दिल्ली क्षेत्र के तहत भर्ती कराया गया। ऐसे में स्वास्थ्य सुरक्षा के आधार पर प्रशासन की ओर से कर्मचारी के गांव सुलौधा को कॉनटेंमेंट एरिया के रूप में चिह्निïत किया गया है।
जिलाधीश जितेंद्र कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि कॉनटेंमेंट एरिया के लिए आदेश जारी कर दिए गए हैं। एसडीएम झज्जर शिखा की देखरेख में उक्त एरिया की नियमित रिपोर्ट अपडेट ली जाएगी। जिलाधीश ने आदेश में कहा कि कॉनटेंमेंट एरिया के तहत गांव सुलौधा को पूरी तरह से सील किया जा रहा है। साथ ही उक्त कर्मचारी के घर के आसपास के लोगों को घर से बाहर निकलने सहित अन्य स्थानों पर आवागमन पर भी पूर्णतया प्रतिबंद्ध रहेगा। गांव में अधिकृत वाहनों को छोड़कर किसी भी वाहन का संचालन नहीं होगा। उन्होंने बताया कि गांव के सभी लोगों के स्वास्थ्य की जांच नियमित तौर पर होगी और सभी स्वास्थ्य विभाग की ओर से नियुक्त की गई टीमें गांव में घर- घर जाकर थर्मल स्केनिंग का कार्य करेंगी। इसके साथ- साथ कोरोना वायरस से बचाव के लिए आवश्यक तरीकों की भी जानकारी देंगी।
जिलाधीश ने बताया कि कॉनटेंमेंट एरिया में लोगों के आने-जाने पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध रहेगा। इस व्यवस्था को कायम रखने के लिए पर्याप्त पुलिस नाका स्थापित करवाए जा रहे हैं। नियमों की अवहेलना न हो इसके लिए सुरक्षा के लिहाज से पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती भी कर दी गई है। उन्होंने बताया कि गांव के निवासियों के लिए आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति व्यवस्थित ढंग से ही होगी। लोगों को घबराने की आवश्यकता नहीं है, उनके स्वास्थ्य सेवा की दिशा में ही प्रशासन की ओर से यह कदम उठाए गए हैं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
सिविल सर्जन डा.रणदीप पूनिया ने बताया कि नियमों के अनुरूप टीम का गठन किया गया है। गांव के प्रवेश पर 24 घंटे स्वास्थ्य विभाग की मुख्य टीम उपस्थित रहेगी और आवश्यक वस्तुओं की सप्लाई करने के लिए प्रभावित क्षेत्र में जाने वाले लोगों की पूरी स्क्रीनिंग की जाएगी। स्वास्थ्य जांच सहित अन्य आवश्यक कार्य हेतु जाने वाले व्यक्ति अथवा कर्मी सेनिटाईज होकर फेस मास्क, टोपी, दस्ताने इत्यादि पहनकर ही कार्य करेगा।
उपायुक्त जितेंद्र कुमार के निर्देशानुसार एसडीएम झज्जर शिखा व डीएसपी रणबीर सिंह ने संबंधित टीम के साथ कॉनटेंमेंट एरिया गांव सुलौधा का दौरा किया और संबंधित कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए और नाकों की जांच की।
The post सुलौधा गांव निवासी दिल्ली पुलिस का एक कर्मचारी कोरोना पोजिटिव , गांव कॉनटेंमेंट एरिया घोषित appeared first on Zabardast Haryana.
Comments
Post a Comment