फिल्म के माध्यम से रेड क्रॉस ने दी जनकल्याण नीतियों जानकारी
रतिया। रवि गोयल।
भारतीय रेडक्रास के 100 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष में 28 फरवरी को चंडीगढ़ से चली रेड क्रॉस जनकल्याण जागरूकता यात्रा द्वारा आज रतिया पहुची लोगों को रेडक्रास के प्रति जागरूक किया इस वैन में फिल्म के द्वारा दर्शकों को रेड क्रॉस की जनकल्याण नीतियों के बारे में दिखाया गया
इस बारे अधिक जानकारी देते हुए रेड क्रॉस फतेहाबाद के प्रवक्ता दलबीर सिंह ने बताया की दिव्यांगों के लिए वरिष्ठ नागरिकों और गरीब लोगों के लिए महिलाओं के लिए तथा विशेषकर नशा मुक्ति के लिए चलाए गए केंद्र के बारे में इस फिल्म में दर्शाया गया है तथा लोगों से कहा गया है कि वह इन सभी स्कीमों का लाभ उठाएं वाहन से फिल्म देख कर आए लोगो का कहना है कि उन्हें इस फिल्म द्वारा रेडक्रास के प्रति काफी जानकारी मिली है तथा यह है सरकार का बहुत अच्छा कदम है जो नशे के खिलाफ केंद्र बनाकर ऐसे मरीजों का इलाज करते हैं फतेहाबाद जैसे जिले में इसकी विशेष आवश्यकता है रेडक्रास के कार्यकर्ता हैप्पी सेठी ने कहा कि इस यात्रा का जगह-जगह पर लोगों का भरपूर समर्थन मिल रहा है तथा लोग बढ़-चढ़कर रेडक्रास की नीतियों को देख रहे हैं तथा समझ रहे हैं सरकार व प्रशासन के इस कदम को काफी सराहा जा रहा है
The post फिल्म के माध्यम से रेड क्रॉस ने दी जनकल्याण नीतियों जानकारी appeared first on Zabardast Haryana.
Comments
Post a Comment