फतेहाबाद की अनाजमंडी में लगे गेहूं की ढ़ेर,लोडिंग प्रक्रिया धीमी
फ़तेहाबाद
फतेहाबाद की अनाजमंडी में लगे गेहूं की ढ़ेर, लोडिंग प्रक्रिया धीमी, लेबर की कमी के चलते लोडिंग प्रक्रिया धीमी, किसानों के लिए बढ़ रही हैं मुश्किलें, बाहर खुले में रखी हैं भारी मात्रा में गेहूं, मंडी में सोशल डिस्टेंसिग सहित सैनेटाइजेशन का अभाव
गेहूं की आवक अपने चरम पर है। बार-बार बदल रहे मौसम से चिंतित किसान जितनी जल्दी हो सके अपनी फसलों को अनाजमंडी में लाने में लगे हैं, मगर मंडी में भी उनकी मुश्किलें कम होती नहीं दिख रही, एक तरफ कोरोना और लॉक डाऊन के कारण लेबर की कमी है जिससे गेहूं की उठान नहीं हो पा रहा। वहीं इस बार लोडिंग में लगी गाडिय़ों की संख्या भी कम बताई जा रही है। यहां आए किसानों का कहना है कि मंडी प्रशासन सही तरीके से अपनी भूमिका अदा नहीं कर रहा है। बार-बार बदलता मौसम और उनके गेहूं के खुले में पड़े होने के कारण किसानों की चिंता कम होने की बजाए बढऱही है। किसानों का कहना है कि कोरोना के कारण लेबर का अभाव है जिस कारण उनकी फसलों का उठान नहीं हो रहा वहीं दुकानदार आढ़तियों ने उनकी फसल को मौसम बचाने के लिए कोई प्रबंध नहीं किए हैं। वहीं किसानों ने मंडी प्रशासन पर लापरवाही बरतने का भी आरोप लगाया है। उनका कहना है कि मंडी में आने वाले किसान, व्यापारी, गाड़ी चालकों, मजदूरों को कहीं पर सैनेटाईज नहीं किया जा रहा। कहीं भी सैनेटाईजर की व्यवस्था नहीं है। साथ ही मंडी में बने पानी के प्याऊओं पर भी लोगों की भीड़ लगी रहती है जिससे सोशल डिस्टेंसिग भी नहीं अपनाई जा रही।
The post फतेहाबाद की अनाजमंडी में लगे गेहूं की ढ़ेर,लोडिंग प्रक्रिया धीमी appeared first on Zabardast Haryana.
Comments
Post a Comment