मीडिया बिना प्रमाणित जानकारी न करें सांझा
झज्जर के उपायुक्त जितेंद्र कुमार ने कहा कि जिला के हर आमजन मानस को हम स्वस्थ तो जग स्वस्थ के सिद्धांत पर चलते हुए स्वास्थ्य सुरक्षा के प्रति सचेत रहना है। साथ ही जनहित में सभी सामाजिक संगठनों व सरकारी कर्मियों को राष्ट्रीय रक्षक की भूमिका में अपना योगदान देना होगा तभी इस वैश्विक महामारी से निपटा जा सकता है।
झज्जर उपायुक्त कि अब इस वैश्विक महामारी से बचने के लिए सभी का योगदान बेहद जरूरी है। मानवीय संवेदनशीलता के साथ सभी को कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए सजग होना है। ऐसे में सरकार व प्रशासन के साथ ही सामाजिक व धार्मिक संगठनों की भी उल्लेखनीय भागीदार लोगों को जागरूक करने के लिए होनी चाहिए। उन्होंने आमजन से अपील की है कि जन हानि व आर्थिक हितों को ध्यान में रखते हुए लोगों को जरूरी घरेलू सामग्री का संगहण करने की आवश्यकता नहीं है। जनहित में दृढ़ संकल्प के साथ संयम बरतते हुए कोरोना वायरस से बचाव को लेकर बरती जा रही सावधानी इस रोग की रोकथाम का सशक्त माध्यम है।
प्रिंट, इलैक्ट्रोनिक व सोशल मीडिया पर बिना प्रमाणित जानकारी न दें :
उपायुक्त जितेंद्र कुमार ने सभी प्रिंट, इलैक्ट्रोनिक व सोशल मीडिया से जुड़े प्रतिनिधियों सहित सोशल मीडिया का उपयोग करने वाले लोगों से आहव्यान किया है कि वे बिना प्रमाणित जानकारी किसी भी रूप से सांझा न करें। उन्होंने कहा किया कि सोशल मीडिया पर अक्सर तथ्यहीन सूचनाएं शेयर की जाती हैं, ऐसे में सावधानी बरतते हुए हर व्यक्ति को पूरी गंभीरता से पोस्ट करनी चाहिए। किसी भी रूप से अफवाह फैलाना अथवा भ्रामक प्रचार करना दंडनीय अपराध है। उन्होंने सोशल मीडिया से जुड़े लोगों, पिं्रट व इलेक्ट्रोनिक मीडिया को बताया कि कोरोना वायरस से संबंधित कोई भी जानकारी प्रकाशन से पहले सिविल सर्जन अथवा डीआईपीआरओ से तथ्यात्मक रूप से पुष्टिï करने उपरंात ही प्रकाशित अथवा शेयर की जाए।
The post मीडिया बिना प्रमाणित जानकारी न करें सांझा appeared first on Zabardast Haryana.
Comments
Post a Comment