लॉकडाउन का पूर्ण पालन करें : दीपेंद्र हुड्डा

रोहतक।
राज्य सभा सांसद दीपेन्द्र हुड्डा ने आज सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए रोहतक के डिविजनल कमिश्नर डी. सुरेश से वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से मीटिंग की। मीटिंग में दीपेंद्र हुड्डा ने रोहतक मंडल में कोरोना संक्रमण और उससे निपटने की तैयारियों की जानकारी ली एवं अपने स्तर पर मदद की पेशकश की। इस दौरान कमिश्नर डी. सुरेश को उन्होंने सुझाव दिया कि आज जब देश में टेक्नॉलाजी उपलब्ध है और देश के प्रधानमंत्री सारी बैठक वीडियो कांफ्रेंसिंग से कर रहे हैं तो क्यों न हम लोगों के लिये उदाहरण पेश करते हुए रोहतक डिविजन की सारी बैठकें वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से करें तथा सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करके लोगों को दिखाएं। इस बात को मानते हुए कमिश्नर डी. सुरेश ने कहा कि हर दूसरे दिन जनप्रतिनिधियों के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक करेंगे और जरुरी अपडेट के साथ उनके सुझाव भी लेंगे। उन्होंने प्रदेशवासियों से एक बार फिर यह अपील दोहराई कि सरकार द्वारा घोषित लॉकडाउन का पूर्ण पालन करें और कोरोना वायरस के बचाव के लिए सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए सभी दिशा-निर्देशों, सुझावों पर अमल करें। दीपेंद्र हुड्डा स्वयं भी सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए रोजाना हर जिले के उपायुक्त, जिले के चिकित्साधिकारियों एवं स्थानीय प्रशासन के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये मीटिंग कर रहे हैं और लगातार लोगों से संपर्क में हैं।





अप्रवासी मजदूरों की समस्या पर बोलते हुए दीपेंद्र ने कहा कि मुझे विभिन्न गांवों से मैसेज आ रहे हैं कि यदि कहीं खाने की कमी हो तो प्रशासन बताए, हमारे गांव एक-एक टाईम का खाना खिलाने की जिम्मेदारी लेने को तैयार हैं। इस पर कमिश्नर ने उन्हें बताया कि रोहतक में 41 राहत केंद्रों की स्थापना की गयी है। प्रत्येक माइग्रेंट लेबर को समझाया जा रहा है कि वे सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का पालन करें।आम लोगों के लिये रोहतक मंडल में 2.5 लाख से ज्यादा मास्क उपलब्ध हैं। पीजीआई रोहतक में करीब 2500 बेड तैयार किये गये हैं। कई बड़े निजी अस्पतालों की पहचान कर उनमें कोरोना पेशेंट के लिये बेड आरक्षित कराये गये हैं। आईसोलेशन वार्ड तैयार किये गये हैं। उनके पास करीब 100 वेंटिलेटर भी उपलब्ध हैं। दीपेंद्र हुड्डा ने रोहतक मंडल में मास्क, सेनेटाईजर वितरण के संबंध में कमिश्नर से कहा कि मास्क वितरण में ढिलाई चल रही है इन्हें तेजी से बंटवाया जाए।


The post लॉकडाउन का पूर्ण पालन करें : दीपेंद्र हुड्डा appeared first on Zabardast Haryana.

Comments

Popular posts from this blog

सिरसा में ड्रग पेडलिंग के आरोप में दो गिरफ्तार

विज की चेतावनी, SP देने पहुंचे रिपोर्ट

बिग ब्रेकिंग : निर्भया के दोषियों को कल नहीं होगी फांसी…..अगले आदेश तक के लिए कोर्ट ने लगायी रोक…. कल सुबह दी जानी थी चारों दोषियों को फांसी