प्रवासी मजदूरों का पलायन जारी

पलवल





लॉक डाउन के इतने दिन बीत जाने के बाद भी प्रवासी मजदूरों का पलायन जारी है। सरकार और प्रशासन के प्रयासों को धता बताते हुए फरीदाबाद से साइकिल पर सवार होकर बिहार जा रहे 14 प्रवासी मजदूरों को पलवल पहुंचते ही कैंप थाना पुलिस ने रोक लिया और उन्हें एक ट्रक में बैठाकर वापस फरीदाबाद के लिए रवाना किया। साथ ही उन्हें सख्त हिदायत दी गई कि यदि आगे से उन्होंने ऐसा किया। तो उनके खिलाफ धारा 188 के तहत क़ानूनी कार्रवाई की जाएगी।  कोरोना जैसी महामारी को भारत में निष्प्रभावी करने के लिए देश के प्रधानमंत्री नरेंदर मोदी ने 24 मार्च को 21 दिन के लॉक डाउन का एलान किया था। जिसे दूसरे चरण में 3 मई तक बढ़ा दिया गया है। लॉक डाउन वैसे तो जनता के हित के लिए है। ताकि कोरोना जैसी महामारी को बेअसर किया जा सके। लेकिन इसने रोजी – रोटी कमाने के लिए दूसरे प्रदेश में रहने वाले लोगो की परेशानी को बढ़ा दिया है।





पहले चरण के लॉकडाउन के बाद ही दिल्ली फरीदाबाद व गुरुग्राम में रोजगार की तलाश में आने वाले लोगो में गृह प्रदेश में वापस जाने की होड़ लग गई है और वह बड़ी संख्या में अपने गंतव्य की और बढ़ते गए। जिसके बाद सरकार ने आदेश जारी किए कि जो जहां है वो वही रहे। लेकिन उसके बावजूद भी आज बिहार के रहने वाले करीब 14 प्रवासी मजदूर फरीदाबाद से अपनी साइकिल पर सवार होकर अपने घरो की और चल दिए। जिन्हे पलवल पहुंचते ही पलवल के आगरा चौक पर लगाए गए नाके पर तैनात कैंप थाना पुलिस के कर्मियों ने रोका और उन्हें एक ट्रक में बैठकर वापस फरीदाबाद के लिए रवाना कर दिया। साथ ही उन्हें सख्त हिदायत भी दी गई कि जब तक सरकार के आदेश नहीं आ जाते है। तब तक वह फरीदाबाद में ही जहां रह रहे थे। वही रहे और अगर आगे से उन्होंने ऐसा किया। तो उनके खिलाफ धारा 188 के तहत क़ानूनी कार्रवाई की जाएगी। अब ऐसे में यह भी एक सवाल उठता है कि ये प्रवासी मजदूर फरीदाबाद से पलवल तक पुलिस नाको पर तैनात पुलिस कर्मचारियों की आँखों में धूल झोकर कर पलवल तक कैसे पहुंचे। जोकि एक बड़ी लापरवाही को भी दर्शाता है।  


The post प्रवासी मजदूरों का पलायन जारी appeared first on Zabardast Haryana.

Comments

Popular posts from this blog

सिरसा में ड्रग पेडलिंग के आरोप में दो गिरफ्तार

विज की चेतावनी, SP देने पहुंचे रिपोर्ट

बिग ब्रेकिंग : निर्भया के दोषियों को कल नहीं होगी फांसी…..अगले आदेश तक के लिए कोर्ट ने लगायी रोक…. कल सुबह दी जानी थी चारों दोषियों को फांसी