रिर्पोट आने के बाद होगा मंडी खुलने का फैसला


मंडी के रजिस्ट्रड़ 381 लोगों की जांच के लिए भेजी गई है सैम्पलिंग
उपायुक्त के आदेशों के बाद बुधवार को भी मंडी बंद रखने का लिया गया फैसला
ग्रामीण व अर्बन क्षेत्रों में चुंनिंदा दुकानों को खोलने के है आदेश
किसानों के पास सीधा जाकर भी सब्जी खरीद सकते है लोग

झज्जर (राहुल चौहान )





जिला उपायुक्त जितेन्द्र दहिया




झज्जर की सब्जी मंडी कब खुलेगी या फिर मंडी के लिए लॉकडाउन कब तक रहेगा इस का फैसला बुधवार की शाम लिया जा सकेगा। फिलहाल प्रशासन ने बुधवार को सब्जी मंडी को बंद रखने का फैसला लिया है। यह कहना है जिला उपायुक्त जितेन्द्र दहिया का। उपायुक्त के अनुसार प्रशासन के पास 381 ऐसे लोगों की सूची है जोकि रजिस्ट्रड रूप से मंडी में काम करने वाले है। इन सभी के सैम्पल लेकर जांच के लिए भेजे गए है। जिनकी रिर्पोट बुधवार को आने की संभावना है। रिर्पोट आने के बाद ही मंडी को खोलने या फिर न खोलने के आदेश दिए जा सकेंगे। उपायुक्त ने यह भी कहा कि केन्द्र के आदेशानुसार रूरल व अर्बन क्षेत्र में कुछ चुंनींदा दुकानों को खोलने की अनुमति है। इन आदेशों की अवेहलना करने वालों के खिलाफ कार्यवाहीं की जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि यदि लोग चाहे तो किसान के पास जाकर अपनी जरूरत अनुसार सब्जी खरीद सकते है। उपायुक्त ने झज्जर क्षेत्र के लोगों से अपील की है कि पिछले 15 दिनों में जो कोई भी थोक सब्जी विक्रेता अथवा कोई अन्य व्यक्ति झज्जर शहर की सब्जी मंडी में आया है तो वह स्वेच्छा से स्वास्थ्य सुरक्षा के मद्देनजर 108 पर कॉल करके अपनी सेंपलिंग अवश्य करा लें। स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा अब तक सभी आढ़तियों, विक्रेताओं जो मंडी में आए थे उनके चिह्निïत करके सैंपल लिए गए हैं। उन्होंने कहा कि बुधवार, 29 अप्रैल को झज्जर शहर की सब्जी मंडी को पूर्ण रूप से बंद रखने के आदेश दिए गए हैं।


The post रिर्पोट आने के बाद होगा मंडी खुलने का फैसला appeared first on Zabardast Haryana.

Comments

Popular posts from this blog

सुपर ओवर में फिर हारी न्यूजीलैंड, 5 गेंदों में भारत ने जीता मैच

स्कूल बस से टकराई कलस्टर बस, 6 बच्चे घायल

बीरेंदर सिंह ने जाट आरक्षण पर दिया बड़ा बयान