मस्जिद में छिपे सात जमाती गिरफ्तार
पलवल
हथीन के गांव हुंचपुरी से पकड़े गए 12 जमातियों में से सात जमातियों को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया जबकि दो को जमानत पर रिहा कर दिया गया। ये सभी जमाती धर्म प्रचार के लिए दिल्ली के मरकज से यहां आए थे जो छुपकर मस्जिद में रह रहे थे। इन जमातियों में तीन को कोरना संक्रमण पॉजिटिव पाया गया था। सभी जमातियों के खिलाफ हथीन थाना पुलिस द्वारा धारा 307 के तहत मामला दर्ज किया गया था।
पुलिस जांच अधिकारी ताराचंद ने बताया कि 12 मस्लिम समुदाय के लोगों को एक जत्था दिल्ली के मरकज से जमात बनाकर धर्म प्रचार के लिए हथीन क्षेत्र में आया हुआ था। जिनमें दस बंगलादेशी व दो भारतीय थे शामिल थे। ये लोग कोरोना जैसी भयानक महामारी में यहां छुपकर मस्जिद में ठहरे हुए थे और सरकारी आदेशों की अवेहलना करते हुए अपने धर्म का प्रचार कर रहे थे। जिन्हें स्वास्थ्य विभाग के आदेशनुसार हिरासत में लिया गया और सभी के सैंपल जांच के लिए भेज गए। जांच में तीन जमातियों को कोरोना संक्रमण पॉजिटिव पाया गया। जिन्हें उपचार के लिए कोविड़ अस्पताल नल्लहड़ में रखा गया और जो लोग इनके संपर्क में आए थे उनको कोरोनटाइम पर रखा गया। सुरक्षा के मध्यनजर लगभग 36 गांवों को कंटेनमेंट व 15 गांवों को बफर जोन घोषित किया गया। छुपकर धर्म प्रचार करने व सरकारी आदेशों की अवेहलना करने पर मस्जिद के इमाम सहित 13 लोगों पर धारा 307 का मुकदमा दर्ज किया गया। उपचार के बाद नेगिटिव रिपोर्ट आने के बाद सात बंंगलादेशी व दो भारतीयों को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया। जहां से बंगलादेशी अब्दूल रज्जाक, अब्दूल अजीज, हमीरपुर रहमान, कमरुल हसन, सफीकूल इस्लाम, अब्दूल मोतलवी, मोहम्मद खेरुल इस्लाम को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। जबकि भारत के आसम व विहार निवासी मुस्ताक हसन व सहरोज आलम को जमानत पर रिहा कर दिया गया।
The post मस्जिद में छिपे सात जमाती गिरफ्तार appeared first on Zabardast Haryana.
Comments
Post a Comment