सेना में नौकरी का झांसा देकर ठगी का आरोपी गिरफ्तार
रेवाड़ी।
जिला के गांव रामगढ़ निवासी एक युवक को सेना में नौकरी का झांसा देकर लाखों रुपये की ठगी करने के मामलें में सदर थाना पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान बिहार के जिला समस्तीपुर के ब्राह्मण टीला मुरियारो निवासी प्रभात कुमार के रूप में हुई है। उक्त मामलें में आरोपी बिरेंद्र को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। पुलिस ने इस मामले में पांच लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया था। उल्लेखनीय है कि गांव रामगढ़ निवासी राजकुमार ने अप्रैल 2019 को दी शिकायत में कहा था कि उसका बेटा विशाल वर्ष 2016 में जेबीटी की पढ़ाई कर रहा था। इसी दौरान उसके दोस्त शिव कुमार ने बताया कि उसके बेटे हिमांशु का सेना में क्लर्क पद के लिए फिजिकल, मेडिकल व टेस्ट हो चुका है तथा अब ज्वाइनिंग लैटर आते ही ट्रेनिंग पर चला जाएगा। शिव कुमार ने बताया कि अलवर के गांव चैकी निवासी बिरेंद्र सिंह पैसे लेकर सेना में नौकरी लगवाता है। उन्होंने बिरेंद्र से बात की तो उसने चार लाख रुपये प्रति अभ्यार्थी मांगे। बिरेंद्र ने दो अभ्यार्थी को सेना में लगवाने के लिए दोनों से दो-दो लाख रुपये एडवांस लिए। और आरोपी बिरेंद्र ने कहा था कि शेष रकम ज्वाइनिंग लैटर आने के बाद लेगा। साथ ही आरोपी बिरेंद्र ने यह भी भरोसा दिया था कि काम नहीं होने पर पूरी रकम वापस कर दी जायेगी। बिरेंद्र ने दोनों युवकों को तीन माह में रांची एआरओ में भर्ती कराने का आश्वासन दिया। पैसे लेने के तीन दिन बाद बिरेंद्र दोनों को रांची ले गया तथा वहां पर प्रभात कुमार मिश्रा से मुलाकात कराई थी। और आरोपियों ने नौकरी के नाम पर उनसे 11 लाख रुपये ठग लिए थे। पैसे वापस मांगने पर आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी थी। पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। जांच के बाद पुलिस आरोपी को बिहार से गिरफ्तार कर रेवाडी ले आई और सोमवार कोर्ट में पेश कर पूछताछ के लिए सात दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। रिमांड के दौरान ठगी के इस मामलें से जुडे अन्य आरोपियों के बारे में गहनता से पूछताछ कर उन्हें भी जल्द सलाखों के पीछे पहुंचाया जायेगा।
The post सेना में नौकरी का झांसा देकर ठगी का आरोपी गिरफ्तार appeared first on Zabardast Haryana.
Comments
Post a Comment