बुजुर्ग व्यापारी की पुलिस द्वारा बेरहमी से पिटाई से हड्डी टूटी, अस्पताल में भर्ती

पुलिस द्वारा सरेआम बुजुर्ग की निर्ममता से पिटाई करना बेहद निंदनीय





सरकारी अस्पताल में न एक्सरे न हड्डियों के डॉक्टर स्वास्थ्य सेवाएं चरमराई :





आज सोनीपत करीब सुबह 7:00 बजे एक 60 वर्षीय व्यापारी जय भगवान अपने स्कूटर पर दूध लेकर अपने घर की तरफ जा रहे थे देवीलाल चौक पर नाका लगाकर खड़ी पुलिस ने उन्हें रोका और रोकते ही सात आठ पुलिस वालों ने डंडों के साथ बेरहमी से उस बुजुर्ग की जमकर पिटाई की और तब तक पीटते रहे जब तक बुजुर्ग बेहोश नहीं हो गया तत्पश्चात परिवार वालों को पता चला तथा गीता भवन चौकी की पुलिस को सूचना भेजी गई तब जाकर बुजुर्ग को सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया। सरकारी अस्पताल की अव्यवस्था देखिए सरकारी अस्पताल में ना तो कोई हड्डी का डॉक्टर था ना ही एक्स-रे की व्यवस्था थी तो ड्यूटी पर जो डॉक्टर थी उन्होंने प्राथमिक उपचार के बाद पीड़ित जय भगवान को खानपुर रेफर कर दिया और जब एंबुलेंस के लिए एंबुलेंस काउंटर पर गए तो उनका जवाब बहुत ही हैरान करने वाला था उनका कहना था जब तक दूसरा मरीज नहीं आता हम एंबुलेंस नहीं देंगे हम एक एंबुलेंस में दो पेशेंट भेजेंगे।





इस मौके पर पहुंचे पूर्व नगर पार्षद विमल किशोर ने जब इसकी शिकायत डॉक्टर महोदय से की तो उन्होंने भी यही कहा कि आप एंबुलेंस वालों से बात कीजिए एक एंबुलेंस में 2 मरीज जाएंगे उससे पहले एंबुलेंस नहीं मिलेगी। परंतु बाद में जद्दोजहद करने पर एंबुलेंस उपलब्ध करा दी गई जिस पर घायल जय भगवान को खानपुर भर्ती कराया गया जहां डॉक्टरों ने जांच में पाया कि जय भगवान की हाथ की हड्डी टूटी हुई है तत्पश्चात जय भगवान का इलाज हुआ और हाथ पर प्लास्टर चढ़ाया गया। पूरे शरीर पर डंडों के निशान अपनी गवाही दे रहे थे कि किस कदर एक बुजुर्ग को पुलिस ने बेरहमी से पीटा।


The post बुजुर्ग व्यापारी की पुलिस द्वारा बेरहमी से पिटाई से हड्डी टूटी, अस्पताल में भर्ती appeared first on Zabardast Haryana.

Comments

Popular posts from this blog

सिरसा में ड्रग पेडलिंग के आरोप में दो गिरफ्तार

विज की चेतावनी, SP देने पहुंचे रिपोर्ट

बिग ब्रेकिंग : निर्भया के दोषियों को कल नहीं होगी फांसी…..अगले आदेश तक के लिए कोर्ट ने लगायी रोक…. कल सुबह दी जानी थी चारों दोषियों को फांसी