ग्रीन जोन से रैड जोन में बढऩे लगे झज्जर के कदम,झज्जर में कोरोना के कुल मरीज हुए सात

ग्रीन जोन से रैड जोन में बढऩे लगे झज्जर के कदम
सब्जी मंडी के एक ओर युवक की आई कोरोना पॉजिटिव रिर्पोट
झज्जर में कोरोना के कुल मरीज हुए सात
दिल्ली की ट्रेवल हिस्ट्री बढ़ा रही है झज्जर जिले की टेंशन
भेजे गए सैम्पल में से 124 लोगों की रिर्पोट आने का स्वास्थ्य विभाग को इंतजार
341 लोगों की जांच के लिए स्वास्थ्य विभाग ने भेजे थे जांच के लिए सैम्पल
कोरोना पॉजिटिव पाए गए युवक के दो साथियों को भी जांच के लिए स्वास्थ्य
विभाग ने किया काबू
कोरोना पॉजिटिव पाए गए युवक के साथ ही रहते थे कमरे में
झज्जर (राहुल चौहान )
कोरोना को लेकर सजगता बरतते हुए भी जिस बात का भय झज्जर जिले के लिए शासन व प्रशासन को सता रहा था,वह भय अब चहुंओर मंडराने लगा है। जिस तरह से झज्जर जिले में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़ रही है,उससे साफ झलकता है कि कुछ रोज पहले तक जो झज्जर जिला ग्रीन जोन की श्रेणी में आता था,उसके कदम  अब रैड जोन की  ओर बढऩे लगे है। बीती देर शाम आई कुछ रिर्पोट में से सब्जी मंडी के ही एक युवक की आई कोरोना पॉजिटिव रिर्पोट ने जिला स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन की चिंता बढ़ाने का काम किया है। बताया जाता है कि कोरोना पॉजिटिव पाया गया यह युवक भी झज्जर की सब्जी मंडी में काम करता था और इसकी भी ट्रेवल हिस्ट्री आजादपुर दिल्ली की सब्जी मंडी से जुड़ी है। इस युवक की कोरोना पॉजिटिव रिर्पोट आने के बाद जिला स्वास्थ्य विभाग ने उसके उन दो साथियों के भी सैम्पल लेकर जांच के लिए भेजे है जोकि कोरोना पॉजिटिव युवक के साथ एक ही कमरे में रहते थे। इस युवक की कोरोना पॉजिटिव रिर्पोट आने के बाद झज्जर जिले में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या सात हो गई है। इसकी पुष्टि जिला सिविल सर्जन आरएस पूनिया ने स्वयं की है। जिला सिविल सर्जन का यह भी कहना है कि स्वास्थ्य विभाग ने दो रोज पूर्व सोमवार को 341 लोगों के सैम्पल जांच के लिए भेजे थे। इनमें से अभी 124 लोगों की रिर्पोट आनी अभी बाकि है। सब्जी मंडी में एक ओर कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद पूरा स्वास्थ्य विभाग अलर्ट पर आ गया है।





बुधवार को सब्जी मंडी के बाहर व आस-पास के क्षेत्रों में लगे पुलिस कर्मियों के स्वास्थ्य की भी मौके पर जाकर स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा जांच की गई। बता दें कि इससे पूर्व सब्जी मंडी का एक आढ़ती, दिल्ली पुलिस कांस्टेबल के परिवार के चार लोग व एक फार्मासिस्ट भी कोरोना संक्रमित पाए जा चुके हैं। बता दें कि रविवार की देर शाम दिल्ली आजादपुर मंडी जाने वाले एक आढ़ती में कोरोना का संक्रमण पाया गया था जिसके बाद विभाग ने आढ़ती के परिवार सहित करीब  341 सैंपल जांच के लिए विभिन्न लैब में भेजे थे जिनमें से 217  लोग कोरोना संक्रमण से मुक्त मिले हैं जबकि 123 लोगों की रिपोर्ट अभी भी आनी बाकी है। विभाग द्वारा लिये गये इन्हीं सैंपल में अब सब्जी मंडी से जुड़ा एक ओर शख्स कोरोना संक्रमित मिला है। बताया जा रहा है कि स्वास्थ्य विभाग की जांच में इस शख्श का भी दिल्ली से कनेक्शन मिला है।





सिविल सर्जन डॉ रणदीप सिंह पूनिया





सिविल सर्जन डॉ रणदीप सिंह पूनिया ने बताया कि यह व्यक्ति दिल्ली की आजादपुर मंडी से सब्जी/फल झज्जर की मंडी में लेकर आता था। उधर, सब्जी मंडी से हुई कोरोना संक्रमण की शुरुआत के बाद से ही झज्जर की सब्जी मंडी को पिछले तीन दिनों से बंद किया हुआ है। प्रशासन ने सब्जी मंडी के आढ़तियों व विक्रेताओं के सैंपल की रिपोर्ट आने के बाद ही इसे खोलने की बात कही थी लेकिन अब सब्जी मंडी से जुड़े एक अन्य श्रमिक की रिपोर्ट पॉजीटिव आने के बाद प्रशासन के लिए मंडी खोलने का विषय गंभीर हो सकता है।


The post ग्रीन जोन से रैड जोन में बढऩे लगे झज्जर के कदम,झज्जर में कोरोना के कुल मरीज हुए सात appeared first on Zabardast Haryana.

Comments

Popular posts from this blog

सिरसा में ड्रग पेडलिंग के आरोप में दो गिरफ्तार

विज की चेतावनी, SP देने पहुंचे रिपोर्ट

बिग ब्रेकिंग : निर्भया के दोषियों को कल नहीं होगी फांसी…..अगले आदेश तक के लिए कोर्ट ने लगायी रोक…. कल सुबह दी जानी थी चारों दोषियों को फांसी