युवा समाजसेवी करा रहा, हज़ारो को नि:शुल्क भोजन
बहादुरगढ़।
विश्ववापी महामारी कोरोना से उपजे आपदा संकट में अब तक हजारों जरूरतमंदों को नि:शुल्क भोजन सेवा उपलब्ध करवा चुके बहादुरगढ़ के युवा समाजसेवी कृष्ण गौड़ ने वार्ड 18 के धर्म विहार में जरूरतमंदों के बीच जाकर उन्हें भोजन वितरित किया। पार्षद युवराज छिल्लर ने बताया कि बहादुरगढ़ में जय बाबा काशी विश्वनाथ अन्नपूर्णा भंडार नाम से सरकारी अस्पताल के सामने रोजाना जरूरतमंद लोगों को दोपहर का खाना उपलब्ध करवाने वाले समाजसेवी कृष्ण गौड़ कोरोना वायरस के चलते लगाए गए लॉकडाउन में भी अब तक हजारों जरूरतमंद व गरीब लोगों निश्शुल्क भोजन उपलब्ध कराकर भोजन सेवा कर चुके हैं जिसकी जितनी भी सराहना की जाए वह कम है। कृष्ण गौड़ जहां बड़ों के लिए भोजन की व्यवस्था कर रहे हैं वही छोटे-छोटे बच्चों के लिए विशेष रूप से दूध भी वितरित करने का काम कर रहे हैं। समाजसेवी कृष्ण गौड़ ने रविवार को जरूरतमंद लोगों के बीच पहुंचकर उन्हें भोजन वितरित किया। गौड़ ने कहा की आज पूरा विश्व कोरोना वायरस की चपेट में है जिसके चलते लोगों के सामने भोजन की समस्या सामने आई और इसी बात को ध्यान में रखते हुए वे अपनी टीम के साथ भोजन बनाकर स्वयं ही जरूरतमंद व गरीब लोगों के बीच जाकर उनकी भोजन सेवा करने का कार्य कर रहे हैं। कृष्ण गौड़ ने कहा कि यह सब बाबा विश्वनाथ की कृपा व आशीर्वाद है कि उनके आदेश से गरीब व जरूरतमंद लोगों को भोजन की सेवा उपलब्ध कराने का सौभाग्य मुझे मिला है। इस मौके पर नरेश दलाल, धर्मवीर व दीपक राठी आदि मौजूद थे।
The post युवा समाजसेवी करा रहा, हज़ारो को नि:शुल्क भोजन appeared first on Zabardast Haryana.
Comments
Post a Comment