हरियाणा में कोरोना वायरस महामारी घोषित
हरियाणा सरकार ने केरोना वायरस को राज्य में महामारी घोषित कर दिया है। राज्य सरकार के स्वाथ्य मंत्री अनिल विज ने बृहस्पतिवार को ट्वीट कर राज्य सरकार द्वारा कोराेना रोग को महामारी घोषित करने की घोषणा की। उन्होंने कहा है कि सरकार ने कोरोनाे को राज्य में फैलने से रोकने के लिए यह कदम उठाया है। राज्य के सभी सरकारी अस्पतालों में इसके लिए विशेष प्रबंध किए गए हैं और इस बारे में सभी जरूरी ऐहतियात बरती जा रही है।
कोरोना को महामारी घोषित करने वाला हरियाणा देश का पहला राज्य
कोरोना वायरस इन दिनों पूरे विश्व के लिए चिंता का विषय बना हुआ है। हर देश अपने अपने स्तर पर इससे निपटने के लिए कदम भी उठा रहा है। ऐसे ही भारत भी कोरोना के खिलाफ कई तरह की सावधानियां बरत रहा है। इसी के चलते हरियाणा में COVID-19 यानि कोरोना वायरस को महामारी घोषित कर दिया गया है। ऐसा करके हरियाणा देश का पहला राज्य बन गया है जिसने इस जानलेवा बीमारी को महामारी घोषित किया है।
जानकारी देते हुए हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने बताया कि हरियाणा में कोरोना को महामारी घोषित करने के बाद दिए गए दिशा निर्देशों को लागू करने के लिए स्वास्थ्य विभाग को क़ानूनी अधिकार मिल जाते हैं। फिर चाहे वो सरकारी अस्पताल या प्राइवेट अस्पताल या कोई इंसान ही क्यों न हो।
हाल ही में देखने में आया था कि विदेशों से आये कुछ सैलानियों ने अस्पताल की निगरानी में रहने से इंकार कर दिया था। इस मामले पर जवाब देते हुए विज ने बताया कि अब हरियाणा सरकार ने कोरोना वायरस को महामारी घोषित कर दिया है तो अब सरकार को ये अधिकार मिल गया है कि सरकार किसी को भी 14 दिन के लिए अस्पताल की निगरानी में रख सकता है फिर उसके लिए चाहे सरकार को व्यक्ति पर दबाव ही क्यों न बनाना पड़े। वहीँ स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने बताया कि कोरोना वायरस के चलते मेडिकल स्टाफ की छुट्टियां पहले ही रद्द कर दी गई थी।
The post हरियाणा में कोरोना वायरस महामारी घोषित appeared first on Zabardast Haryana.
Comments
Post a Comment