निर्विरोध चुने गए हरियाणा के सभी राज्यसभा सांसद, दीपेंद्र सिंह हूडा बने चौथी बार सांसद

राज्यसभा की तीन सीटों पर हरियाणा में चुनाव होने थे इनमें से दो सामान्य सीटों पर चुनाव और एक सीट पर उपचुनाव होना था। हरियाणा में तीनों ही खाली हुईं राज्यसभा सीटों पर महज तीन ही उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया था। इनमें से दो कैंडीडेट बीजेपी के रामचंद्र जांगड़ा और दुष्यंत गौतम थे जबकि कांग्रेस की ओर से दीपेंद्र सिंह हूडा थे। चूंकि नामांकन वापसी की आखिरी तारीख 18 मार्च दोपहर तीन बजे तक थी। और इस दौरान किसी भी उम्मीदवार ने न तो नामांकन वापस लिया और न ही किसी चौथे उम्मीदवार ने नामांकन दाखिल किया जिसके बाद इन तीनों को ही निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुन लिया गया।





निर्वाचन अधिकारी अजीत बालाजी ने बुधवार को हुड्डा, जांगड़ा और गौतम को जीत का सर्टिफिकेट दे दिया। दुष्यंत गौतम को बीजेपी के पूर्व सांसद बीरेंद्र सिंह द्वारा इस्तीफा दिए जाने के बाद बीजेपी ने मैदान में उतारा था। वहीं, सामान्य सीटों के लिए बीजेपी के रामचंद्र जांगड़ा और कांग्रेस की ओर से दीपेंदर सिंह हुड्डा चुनाव मैदान में थे। किसी भी एक और प्रत्याशी के नामांकन करते ही चुनाव की नौबत आ सकती थी।






42 साल की उम्र में लोकसभा और राज्यसभा दोनों के सदस्य बनने वाले पहले सांसद, तीन बार लगातार लोकसभा का सदस्य बनने के बाद अब राज्यसभा के लिए निर्विरोध चयन होने के चलते दीपेंद्र हुड्डा का सियासी कद भी बड़ा हो गया है।


The post निर्विरोध चुने गए हरियाणा के सभी राज्यसभा सांसद, दीपेंद्र सिंह हूडा बने चौथी बार सांसद appeared first on Zabardast Haryana.

Comments

Popular posts from this blog

सिरसा में ड्रग पेडलिंग के आरोप में दो गिरफ्तार

विज की चेतावनी, SP देने पहुंचे रिपोर्ट

बिग ब्रेकिंग : निर्भया के दोषियों को कल नहीं होगी फांसी…..अगले आदेश तक के लिए कोर्ट ने लगायी रोक…. कल सुबह दी जानी थी चारों दोषियों को फांसी