दिल्ली को जाने वाले कच्चे-पक्के रास्तों को भी किया गया सील

बहादुरगढ़





महामारी संक्रमण के फैलाव को रोकने के उद्देश्य से झज्जर जिला की सीमा के साथ लगते दिल्ली को आने जाने वाले कच्चे-पक्के रास्तों को भी बैरी गेट लगाकर सील कर दिया गया है। झज्जर पुलिस द्वारा दिल्ली को जाने वाले प्रत्येक मार्ग की पहचान करके उन्हें सील कर दिया गया है। दिल्ली से झज्जर की तरफ आने वाले कच्चे पक्के ऐसे 34 स्थानों की पहचान की गई है। जो इंटरस्टेट नाकों के अतिरिक्त चिन्हित किए गए हैं। झज्जर जिला की दिल्ली सीमा के साथ 10 विशेष इंटरस्टेट नाके पहले से ही लगे हुए हैं। उपरोक्त नाकों के अतिरिक्त चिन्हित किए गए 34 रास्तों को बैरी गेट लगाकर निगरानी लगा दी गई है।





चिन्हित किए गए इन कच्चे-पक्के रास्ते में सदर बहादुरगढ़ एरिया में 13, थाना शहर बहादुरगढ़ एरिया में 4, थाना लाइनपार एरिया में 4 तथा थाना बादली के एरिया में 13 रास्तों की पहचान की गई है।





उपरोक्त रास्तों में गांव सौलधा से गांव मुंढेला रोड, गांव लडरावण से गांव कुतुबगढ़ रोड, गांव लडरावण से पंजाब खोड़, गांव खैरपुर से पंजाब खोड़, गांव खैरपुर से जोन्ती, गांव मुकंदपुर से जोन्ती, गांव मुकंदपुर से पंजाब खोड़, गांव इसरहेड़ी से नजफगढ़, गांव इसरहेड़ी से झाड़ोदा, गांव इसरहेड़ी से गांव कैर माया गार्डन वाला रास्ता, गांव सिद्धिपुर से गांव कैर, गांव सिद्धिपुर से गांव मुंढेला, गांव सिद्धिपुर लोवा से झाडोदा, एमआईई पार्ट वन बहादुरगढ़ से कच्चा पैदल रास्ता कोठी आश्रम वाली गली टिकरी दिल्ली, एमआईई पार्ट टू बहादुरगढ़ से पेट्रोल पंप टिकरी बॉर्डर नाका के साथ से कच्ची गली पैदल रास्ता, बहादुरगढ़ बाईपास से गंदे नाले के साथ साथ पैदल रास्ता टिकरी दिल्ली, बहादुरगढ़ बाईपास से सैनिक स्कूल के साथ से कच्चा रास्ता जो दिल्ली टिकरी गांव में जाता है, छोटू राम नगर लाइनपार बहादुरगढ़ से सावदा दिल्ली, बामडौली से निजामपुर दिल्ली, बामडोली से जोन्ती, बामडोली से गढ़ी रिठाला, गांव बाढ़सा से दौराला, गांव बाढ़सा से रावता दिल्ली, गांव बाढ़सा से गालिबपुर ढांसा, गांव बाढ़सा से ढांसा, गांव लोहट से ढांसा, गांव लोहट से गालिबपुर दिल्ली, गांव दरियापुर से ढांसा बॉर्डर दिल्ली, गांव बादली से एनसीआर नहर व टीआरएच स्कूल के साथ से इसापुर दिल्ली, गांव माजरी से बाकरगढ़ दिल्ली, गांव गुभाना से देवेंद्र के मकान के पास से बाकरगढ़ दिल्ली, गांव लुक्सर से मुंढेला दिल्ली, गांव लुक्सर से बाकरगढ़ तथा गांव लुक्सर से मूंढेला कैर दिल्ली शामिल हैं।


The post दिल्ली को जाने वाले कच्चे-पक्के रास्तों को भी किया गया सील appeared first on Zabardast Haryana.

Comments

Popular posts from this blog

सिरसा में ड्रग पेडलिंग के आरोप में दो गिरफ्तार

विज की चेतावनी, SP देने पहुंचे रिपोर्ट

बिग ब्रेकिंग : निर्भया के दोषियों को कल नहीं होगी फांसी…..अगले आदेश तक के लिए कोर्ट ने लगायी रोक…. कल सुबह दी जानी थी चारों दोषियों को फांसी