रुपये के लेन-देन को लेकर चली गोली
पलवल।
रुपये के लेन-देन को लेकर दो दंपत्ति ने मिलकर दो भाईयों को जान से मारने की नियत से गोली चला दी और साथ ही लाठी-डंडा से भी हमला कर धमकी देते हुए फरार हो गए। गोली एक व्यक्ति के गुप्ताअंगो के पास लगी। चांदहट थाना पुलिस ने पीडि़त की शिकायत पर चार नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पलवल के नागरिक अस्पताल में घायल गांव बढऱाम निवासी कृष्ण के मुताबिक वह 11वीं कक्षा का छात्र है और गांव अलावलपुर में पढ़ता है। तीन-चार दिन पहले अलावलपुर निवासी उमेश का पुत्र सुंदर पीडि़त के घर से कुछ रुपये लेकर गया था। जिस संबंध में पीडि़त ने 30 अप्रैल की सुबह सुंदर को धमका दिया था। इसी रंजिश के चलते उमेश, देवेंद्र व उनकी पत्नी ममता व अनीता लाठी-डंडा व हथियार लेकर आई घर पर आई और आते ही हमला कर दिया। हमलें में पीडि़त का भाई बलदेव गंभीर रुप से घायल हो गया। इसी दौरान देवेंद्र ने जान से मारने की नियत से अपने हाथ में लिए हुए कट्टे से गोली चला दी। जो कि पीडि़त गुप्ताअंगों के पास आकर लगी। सभी आरोपी जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गए। पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस को दे दी है। पुलिस ने मामले में शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
The post रुपये के लेन-देन को लेकर चली गोली appeared first on Zabardast Haryana.
Comments
Post a Comment