जनप्रतिनिधि हो तो युवराज जैसा
बहादुरगढ़
कहते हैं एक अच्छे नेता की पहचान विषम परिस्थितियों में होती है। जो एक कदम आगे आ कर अपने क्षेत्र का ध्यान रखे जनता की उम्मीदों पर खरा उतरे। इस वैश्विक महामारी के काल में भी बहादुरगढ़ के वार्ड 18 से पार्षद युवराज छिल्लर अपने वार्ड के साथ दिन रात खड़े हुए है । शहर में आजकल चर्चा का केंद बने हुए है । और संकट की घड़ी में शहर के लोगो के सामने एक मिशाल बन कर सामने आ रहे है । बिते दो दिन पहले, दिल्ली में कार्यरत और विवेकानंद निवासी को कोरोना संक्रमण को पुष्टि हुई। जो की पार्षद युवराज के वार्ड का एरिया है । पार्षद एक कोरोना यौद्धा बनकर प्रशासन के साथ कंधे से कन्धा मिला कर वार्ड सैनिटाइजेशन के काम में खुद लगे हुए है। चूकी वार्ड अब कंटोनमेंट एरिया घोषित है तो ऐसे में उनकी जिम्मेदारी और बढ़ गयी है । पार्षद ने बतया की उनका प्रयाश है की वार्ड की जनता की इस कंटोनमेंट के समय के किसी भी समस्या का सामना ना करना पड़े। साथ ही उन्होंने बताया की उनको दिन रात जनता के लिए काम करने की प्रेरणा युवा सांसद और हरियाणा के लोगो के दिलो पर राज करने वाले दीपेंद्र सिंह हूडा से मिलती है ।
The post जनप्रतिनिधि हो तो युवराज जैसा appeared first on Zabardast Haryana.
Comments
Post a Comment