लोग न करे पलायन: अनिल विज
गृहमंत्री अनिल विज ने ट्वीट कर पलायन करने वाले लोगों से अपील की है कि वो पलायन न करें, वो हमारे मित्र हैं। वो यहीं रुक जाएं उनकी सुविधा की सभी व्यवस्था हम करेंगे। विज ने कहा कि उनके पलायन करने से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लॉक डाउन के मकसद को कहीं न कहीं शिकस्त मिल रही है। अनिल विज ने कहा कि ये जो इतनी संख्या में मजदूर पलायन कर रहे हैं इसके लिए मिल मालिक भी जिम्मेवार हैं। विज ने कहा कि क्या ये मिल मालिक 21 दिन तक अपने मजदूरों के लिए खाने की व्यवस्था नहीं कर सकते थे। अगर ये खुद नहीं खिला सकते थे तो हमसे कहते हम उनके खाने-पीने की व्यवस्था करते। इसलिए मिल मालिक भी पूरी तरह से दोषी हैं।
राहुल गांधी द्वारा केंद्र सरकार पर यह आरोप लगाने पर कि सरकार द्वारा कोई पॉलिसी न बनाये जाने की वजह से इतनी बड़ी संख्या में पलायन हुआ है इस पर पलटवार करते हुए गृहमंत्री अनिल विज ने कहा कि ये छिलके उतारने का समय नहीं है, ये देश व्यापी महामारी है सभी को इसमें साथ मिल कर चलना चाहिए। विज ने कहा कि अगर राहुल गांधी के पास कोई सुझाव है तो वो दें हम उसे मानेंगे। लेकिन ये एक दूसरे की टांग खींचने का समय नहीं है।
The post लोग न करे पलायन: अनिल विज appeared first on Zabardast Haryana.
Comments
Post a Comment