आईएएस अधिकारियों के बड़े स्तर पर हुए तबादल

हरियाणा न्‍यायिक सेवा के 36 अधिकारियों के तबादले व कई जिलों में जज बदलेपंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट ने बड़े पैमाने पर हरियाणा सिविल सेवा (न्यायिक) के अुसरों के तबादले किए हैं। हाई कोर्ट ने बुधवार को 36 अधिकारियों के तबादले व नियुक्ति आदेश जारी किए हैं। इससे राज्‍य के कई जिलों में जज बदल गए हैं।





हाई कोर्ट द्वारा जारी आदेश के अनुसार ईश्वर दत्त को फतेहाबाद में सिविल जज (सीनियर डिविजन) बनाया गया है। रेवाड़ी की सीजेएम संप्रीत कौर को पंचकूला में लीगल सर्विस अथारिटी का सचिव और जगाधरी की सीजेएम अनुदीप कौर को चंडीगढ़ में हरियाणा के विधायी विभाग में ओएसीडी कम सिविल जज (सीनियर डिविजन) नियुक्त किया गया है।





तबादला आदेश में करनाल के सीजेएम कम लीगल सर्विस अथारिटी सचिव हितेश गर्ग को पंचकूला में सिविल जज (सीनियर डिवीजन) नियुक्त किया गया है। भिवानी डिस्ट्रिक लीगल सर्विस अथॉरिटी की सचिव मिस सीफा को हिसार में सिविल जज (सीनियर डिविजन) नियुक्त किया गया है। जगाधरी लीगल सर्विस अथॉरिटी के सचिव अरविंद कुमार को जगाधरी में ही सिविल जज (सीनियर डिविजन) के पद पर नियुक्ति दी गई है।


The post आईएएस अधिकारियों के बड़े स्तर पर हुए तबादल appeared first on Zabardast Haryana.

Comments

Popular posts from this blog

स्कूल बस से टकराई कलस्टर बस, 6 बच्चे घायल

सिरसा में ड्रग पेडलिंग के आरोप में दो गिरफ्तार

विज की चेतावनी, SP देने पहुंचे रिपोर्ट