लॉकडाउन में बाल कल्याण परिषद देगी बच्चों के सपनों की उड़ान का अवसरबाल कल्याण

परिषद ने लॉक डाउन में घर बैठे प्रतियोगिताएं करवाने का लिया निर्णय 





पलवल (भगत सिह)





 





जिला बाल कल्यान परिषद की अधिकारी सुरेखा डागर ने बताया कि कोरोना महामारी के दौरान हर कोई घरों में लॉक डाउन के चलते सावधानी बरतते हुए बन्द है। ऐसे में बच्चों के लिए बिना कुछ कलात्मक किए घर बैठे रहना बड़ा मुश्किल हो जाता है। इसी परेशानी को हल करने का प्रयास करते हुए  हरियाणा राज्य बाल कल्यान परिषद के मानद महासचिव कृष्ण ढुल ने लॉक डाउन के समय में बच्चों के सपनों को उड़ान देने के लिए घर बैठे प्रदेश स्तर की विभिन्न ऑनलाइन प्रतियोगिताएं करवाने का निर्णय लिया है।





जिनके माध्यम से बच्चे घर बैठे अपने प्रतिभाओं को निखार सकेंगे। जिला बाल कल्यान परिषद की अधिकारी सुरेखा डागर ने बताया कि हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद के मानद महासचिव कृष्ण ढुल के नेतृत्व में बच्चो को पुरस्कृत कर बड़ा मंच प्रदान करेगी।  सुरेखा ने बताया कि परिषद द्वारा गाने, डांस, निबन्ध लेखन, कविता, कहानी, मिमिक्री, खराब सामान से कलात्मक कृति, पेपर क्राफ्ट और फैंसी ड्रेस  प्रतियोगिताएं करवाने का निर्णय लिया गया है। प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिताओं का शुभारंभ 8 मई से होगा। जिसमें विभिन्न आयु वर्ग के गु्रप बनाए गए हैं और 3 वर्ष से 14 वर्ष तक के बच्चे परिषद द्वारा आयोजित प्रतियोगिताओं में प्रतिभागिता कर सकते हैं।  उन्होंने बताया कि प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिताएं ऑनलाइन आयोजित करवाई जाएंगी और विजेता प्रतिभागियों को नगद इनाम और सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया जाएगा। उन्होने कहा कि महासचिव कृष्ण ढुल ने विश्वव्यापी महामारी कोरोना के चलते यह निर्णय लिया गया। उन्होंने  सभी अभिभावकों से अपील करते हुए कहा कि वे अधिक से अधिक प्रदेश स्तरीय हैं प्रतियोगिताओं में घर बैठे प्रतिभागिता कर बच्चों के सपनों को उड़ान देने का कार्य करें। इस दौरान उन्होंने सभी से अपील की कि महामारी से बचने के लिए सभी नियमित रूप से मास्क लगाएं और सैनिटाइजर से लगातार हाथ धोते रहें और लॉक डाउन का पूरी तरह पालन करें।


The post लॉकडाउन में बाल कल्याण परिषद देगी बच्चों के सपनों की उड़ान का अवसरबाल कल्याण appeared first on Zabardast Haryana.

Comments

Popular posts from this blog

सुपर ओवर में फिर हारी न्यूजीलैंड, 5 गेंदों में भारत ने जीता मैच

स्कूल बस से टकराई कलस्टर बस, 6 बच्चे घायल

बीरेंदर सिंह ने जाट आरक्षण पर दिया बड़ा बयान