रोहतक उपायुक्त ने प्रधानमंत्री के जनता कर्फ्यू का किया समर्थन

रोहतक के उपायुक्त आरएस वर्मा ने प्रधानमंत्री के जनता कर्फ्यू मुहिम का समर्थन किया है। उन्होंने रोहतकवासियों से अनुरोध किया है कि वे प्रधानमंत्री की अपील पर 22 मार्च को घर में ही रहें ताकि कोरोना वायरस को फैलने से रोका जा सके। उपायुक्त शुक्रवार को रोहतक के लघु सचिवालय में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने अफवाहों पर भी ध्यान न देने की अपील की है। साथ ही कहा कि सोशल मीडिया पर खास तौर पर नजर रखी जा रही है ताकि किसी प्रकार की कोई गलत सूचना न जाए। आरएस वर्मा ने यह भी कहा कि खाद्य पदार्थों की ब्लैक मार्केटिंग न हो, इसलिए टीम गठित की गई हैं। उपायुक्त ने कहा कि सरकारी कार्यालयों को भी सेनेटाइज कराया जा रहा है। 







The post रोहतक उपायुक्त ने प्रधानमंत्री के जनता कर्फ्यू का किया समर्थन appeared first on Zabardast Haryana.

Comments

Popular posts from this blog

सिरसा में ड्रग पेडलिंग के आरोप में दो गिरफ्तार

विज की चेतावनी, SP देने पहुंचे रिपोर्ट

बिग ब्रेकिंग : निर्भया के दोषियों को कल नहीं होगी फांसी…..अगले आदेश तक के लिए कोर्ट ने लगायी रोक…. कल सुबह दी जानी थी चारों दोषियों को फांसी