खुल गई है म्हारी सब्जी की दूकान

स्वयं सहायता समूह की महिलाएं सीधे किसान से उपभोक्ता तक पहुंचाएंगी सब्जियां
– ताजा सब्जी के साथ म्हारी दुकान की होगी हर वार्ड-गली में दस्तक
बहादुरगढ़





मई कोविड-2019 वैश्विक महामारी के दौर में लोगों के स्वास्थ्य को लेकर सजगता का परिचय देते हुए जिला प्रशासन की ओर से अब बहादुरगढ़ शहरी क्षेत्र के लोगों को उनके घर द्वार पर ही सब्जियां मुहैया कराने की सार्थक पहल की जा रही है। रविवार से बहादुरगढ़ शहरी क्षेत्र में वार्ड स्तर पर स्वयं सहायता समूह की महिलाएं हर मौहल्ले व गली में ताजा सब्जियां उपलब्ध कराने की जिम्मेदारी के साथ पहुंचेंगी।






उपायुक्त जितेंद्र कुमार ने बताया कि कोरोना संक्रमण के फैलाव के चक्र को विफल करने के लिए हरियाणा राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत गठित स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा संचालित म्हारी दुकान के माध्यम से सभी नगरवासियों को ताजा एवं उचित दर पर सब्जियां उपलब्ध कराई जाएंगी। उन्होंने बताया कि महामारी से निपटने के लिए प्रशासन की ओर से पूरी योजनागत तरीके से कदम उठाए जा रहे हैं। हाल ही में सब्जी मंडी झज्जर व बहादुरगढ़ के आढ़तियों का दिल्ली आजादपुर मंडी से जुड़ाव के कारण आ रहे कोरोना पोजिटिव सेंपल को ध्यान में रखते हुए अब स्वयं सहायता समूह की महिलाएं सीधे किसान से सब्जियां एकत्रित करके लोगों को मुहैया कराएंगी। उन्होंने कहा कि स्वयं सहायता समूह के द्वारा कोविड-19 को हराने में किए जा रहे प्रयासों को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन द्वारा यह जिम्मेवारी हरियाणा राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन की झज्जर इकाई को दी गई है।






कोरोना संक्रमण चक्र को रोकने में यह मुहिम बनेगी कारगर :
आजीविका मिशन झज्जर के जिला निदेशक एवं एडीसी उत्तम सिंह ने ताजा सब्ज्यिों की बिक्री के लिए शुरू की गई म्हारी दुकान के बारे में बताया कि स्वयं सहायता समूह की 31 महिलाएं बहादुरगढ़ शहर के सभी 31 वार्डों में नगरवासियों को उचित दर पर ताजा सब्जी देंगी। उन्होंने बताया कि इस प्रकार नगरवासियों को ताजा सब्जी मिलने के साथ-साथ किसानों को भी सब्जी बेचने के लिए मंडी नहीं जाना पड़ेगा और कोरोना संक्रमण चक्र को रोकने में झज्जर जिला प्रशासन की यह मुहिम निश्चित तौर पर कारगर साबित होगी। उन्होंने बताया कि यह परियोजना जिला कार्यक्रम प्रबंधक योगेश पाराशर एवं झज्जर महिला जिला संगठन के पदाधिकारियों की देखरेख में क्रियांवित की जा रही है।


The post खुल गई है म्हारी सब्जी की दूकान appeared first on Zabardast Haryana.

Comments

Popular posts from this blog

सिरसा में ड्रग पेडलिंग के आरोप में दो गिरफ्तार

विज की चेतावनी, SP देने पहुंचे रिपोर्ट

बिग ब्रेकिंग : निर्भया के दोषियों को कल नहीं होगी फांसी…..अगले आदेश तक के लिए कोर्ट ने लगायी रोक…. कल सुबह दी जानी थी चारों दोषियों को फांसी