सरसों का एक-एक दाना किसानों से खरीदेगी सरकार
- पूर्व विधायक नरेश कौशिक ने सरसों खरीद प्रक्रिया में पहुंच किसानों को वितरित किए मास्क
- कौशिक बोले, किसान सोशल डिस्टंस बनाकर खरीद प्रक्रिया में सहभागी बनें
बहादुरगढ़
अप्रैल रबी सीजन की फसल की खरीद बुधवार से शुरू हो गई है। किसान अपनी सरसों की फसल के साथ अब निर्धारित किए गए खरीद केंद्रों पर पहुंच रहे हैं। बुधवार को बहादुरगढ़ स्थित अनाज मंडी में रबी सीजन की खरीद प्रक्रिया के शुभारंभ अवसर पर भाजपा नेता एवं पूर्व विधायक नरेश कौशिक ने किसानों को मास्क देकर कोविड-19 में स्वास्थ्य के प्रति पूरी तरह से सतर्क रहने का आह्वïान किया।

पूर्व विधायक नरेश कौशिक ने कहा कि वैश्विक महामारी के इस दौर में हरियाणा सरकार की ओर से किसानों की फसलों का खरीद कार्य योजनाबद्ध तरीके से शुरू करते हुए किसान हित की सोच को सामने रखा है। उन्होंने कहा कि खरीद केंद्रों पर अब सरकार की ओर से पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। कौशिक ने किसानों को अनाज मंडी के गेट पर हैंड सेनेटाइजर व फेस मास्क का वितरण किया। सोशल डिस्टेसिंग का पूरा ध्यान रखते हुए उन्होंने किसानों को सरकार की ओर से दिए गए निर्देशोंं की अनुपालना प्रभावी ढंग से करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने बताया कि सरकार की ओर से किसानों की सरसों का एक-एक दाना खरीदा जाएगा। उन्होंने बताया कि लॉकडाउन की स्थिति के मद्देनजर व कोविड के विरूद्ध जागरूक होकर सरसों की उपज मंडियों में सुनिश्चित दिन ही की जाएगी। इसके लिए हर खरीद केंद्र पर 100 किसानों की प्रतिदिन 50 किसान सुबह व 50 किसान सांय कालीन सत्र में फसल खरीदी जाएगी। उन्होंने कहा कि पहले से चिह्निïत किसानों को एसएमएस एवं फोन द्वारा मंडी अथवा खरीद केंद्र में सरसों की फसल लाने की सूचना दी जाएगी। उन्होंने किसानों को क्रमवार मास्क वितरित करते हुए उन्हें कोविड-19 के खिलाफ उठाए जा रहे कदमों में सहभागी बनने के लिए जागरूक किया और कहा कि एक दूसरे से दूरी बनाते हुए सरकार द्वारा निर्धारित नियमों का पालन करें।
इस अवसर पर कृषि विभाग के एसडीओ सुनील कौशिक, खरीद एजेंसी हैफेड प्रबंधक जयप्रकाश, मार्केट कमेटी सचिव उमेश डांगी, मार्केट कमेटी चेयरमैन कैप्टन राम सिंह दलाल, बहादुरगढ़ अनाज मंडी प्रधान प्रदीप गुप्ता, पवन गर्ग आढ़ती, देव बंसल आढ़ती, राहुल गोयल आढ़ती, आईटी सेल अध्यक्ष कृष्ण चंद्र, रणबीर राठी प्रधान, बलवान खत्री, उमेश सहगल, विनोद शर्मा व सुरेंद्र सहित अन्य किसान सोशल डिस्टेंसिंग बनाकर खरीद केंद्र पर मौजूद रहे।
The post सरसों का एक-एक दाना किसानों से खरीदेगी सरकार appeared first on Zabardast Haryana.
Comments
Post a Comment