कोरोनावायरस से घबराना नहीं, जागरूक होना बेहद जरूरी

झज्जर





उपायुक्त जितेंद्र कुमार ने कहा कि कोरोना वायरस सीओवीआईडी-19 से घबराने की अपेक्षा जागरूक होना बेहद जरूरी है। स्वास्थ्य के प्रति हमारी जागरूकता ही हमें स्वस्थ बनाए रखने में सहयोगी है। उपायुक्त ने जिला की जनता को भ्रामक प्रचार से बचते हुए स्वास्थ्य विभाग की ओर से दिए गए निर्देशों की अनुपालना करते हुए सजगता के साथ कदम बढ़ाने के लिए प्रेरित किया। उपायुक्त गुरूवार को कांफ्रेंस हाल में पत्रकार वार्ता के दौरान आवश्यक जानकारी सांझा कर रहे थे। पत्रकार वार्ता में स्वास्थ्य विभाग सहित अन्य विभागीय गतिविधियों के बारे में विकासात्मक जानकारी उपायुक्त ने दी।






उपायुक्त जितेंद्र कुमार ने कहा कि झज्जर जिला देश की राजधानी के साथ लगता जिला है, ऐसे में जागरूक होकर कोरोनावायरस से बचाव की दिशा में हम कदम बढ़ा रहे हैं। उन्होंने बताया कि प्रशासनिक स्तर पर पुख्ता प्रबंध सुनिश्चित किए गए हैं और झज्जर जिला में बेरी, बहादुरगढ़ व झज्जर नागरिक अस्पताल सहित दस अस्पतालों में 39 बेड को आइसोलेशन वार्ड के रूप में आरक्षित किया गया है। वहीं जिला में 13 बेड पर वेंटिलेटर की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है। रेपिड रिस्पोंस टीम के साथ झज्जर स्वास्थ्य विभाग की ओर से व्यवस्था की गई है। मास्क व सेनेटाइजर की कालाबाजारी को लेकर एफडीए को मेडिकल स्टार पर नियमित मोनिटरिंग करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही जिला में कंटोनमेंट यूनिट स्थापित की जा रही हैं। वार्ता के दौरान सिविल सर्जन डा.रणदीप पूनिया ने कोरोनावायरस से बचाव संबंधित विस्तार से जानकारी दी।






अवैध कॉलोनाइजर को नहीं विकसित होने देंगे : उपायुक्त
पत्रकारों से हुई बातचीत में उपायुक्त जितेंद्र कुमार ने कहा कि झज्जर जिला में अवैध रूप से कालोनी विकसित नहीं होने दी जाएगी। उन्होंने बताया कि जिला नगर योजनाकार विभाग की ओर से निरंतर मोनिटरिंग की जा रही है। साथ ही अवैध रूप से कालोनी विकसित करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी तत्परता से अमल में लाई जा रही हैं। उन्होंने स्पष्टï किया कि यदि किसी भी रूप से अवैण कालोनी काटने वालों का सरकारी तंत्र के माध्यम से कोई सहयोग करता है तो संबंधित व्यक्ति के खिलाफ भी वे कार्रवाई करेंगे। उन्होंने आमजन को भी जागरूक करने के लिए मीडिया को सहभागी बनाया।






मेरी फसल-मेरा ब्यौरा पोर्टल पर किसान कराएं पंजीकरण :
उपायुक्त ने पत्रकार वार्ता के माध्यम से किसानों को उनकी फसलों का पंजीकरण मेरी फसल-मेरा ब्यौरा पार्टल पर कराने के लिए जागरूक किया। उन्होंंने बताया कि उक्त पंजीकरण कराने पर जहां किसान को दस रूपए प्रति एकड़ की दर से आर्थिक सहयोग मिलेगा वहीं फसलों का पंजीकरण होने से सरकार की योजना के भी पात्र किसान बनेंगे। उन्हों बताया कि अब तक जिला में आधे से अधिक किसानों द्वारा अपनी फसलों का पंजीकरण करा चुके हैं। किसानों को जागरूक करने के लिए विशेष जागरूकता मुहिम भी चलाई गई है।






मुख्यमंत्री परिवार समृद्धि योजना का लाभ उठाएं पात्र परिवार :
उपायुक्त जितेंद्र कुमार ने सरकार की महत्वाकांक्षी योजना मुख्यमंत्री परिवार समृद्धि योजना का लाभ पात्र परिवारों को उठाने के लिए जागरूक किया। उन्होंने कहा कि जिस परिवार की वार्षिक आय 1.80 लाख रूपए से कम है तथा पांच एकड़ से कम भूमि है तो वे परिवार इस योजना के पात्र बन सकते हैं जिन्हें सरकार की ओर से 6000 रूपए का वार्षिक आर्थिक सहयोग दिया जाएगा।

पत्रकार वार्ता के दौरान सिविल सर्जन डा.रणदीप पूनिया, डीआईपीआरओ दिनेश कुमार, डा.नितिन गुप्ता व डा.निहारिका सहित पत्राकार एवं छायाकार बंधु मौजूद रहे।


The post कोरोनावायरस से घबराना नहीं, जागरूक होना बेहद जरूरी appeared first on Zabardast Haryana.

Comments

Popular posts from this blog

सिरसा में ड्रग पेडलिंग के आरोप में दो गिरफ्तार

विज की चेतावनी, SP देने पहुंचे रिपोर्ट

बिग ब्रेकिंग : निर्भया के दोषियों को कल नहीं होगी फांसी…..अगले आदेश तक के लिए कोर्ट ने लगायी रोक…. कल सुबह दी जानी थी चारों दोषियों को फांसी