नहीं रहे बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर

बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता ऋषि कपूर का मुंबई के एनएच रिलायंस हॉस्पिटल में निधन हो गया. इसकी जानकारी अमिताभ बच्चन ने ट्वीट कर दी. उनकी पिछले कुछ दिनों से तबीयत खराब चल रही थी. कपूर फैमिली से रणधीर कपूर ने ऋषि के निधन की खबर को कंफर्म किया है. वहीं, बुधवार को बॉलीवुड एक्टर इरफान खान का भी निधन हो गया. इन दोनों दिग्गज अभिनेताओं की मौत से पूरा बॉलीवुड शोक में डूबा हुआ हैं.





फरवरी में दो बार अस्पताल में भर्ती हुए थे ऋषि
ऋषि कपूर फरवरी में दो बार अस्पताल में भर्ती हुए थे। एक बार जब वे दिल्ली में एक पारिवारिक कार्यक्रम में भाग लेने गए थे तो उन्हें वहां के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उस समय खुद ऋषि ने कहा था कि वह “संक्रमण” से पीड़ित थे। मुंबई लौटने के बाद, उन्हें फिर से वायरल बुखार के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन उनकी तबियत जल्दी सुधर जाने के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई थी।





ऋषि कपूर तबीयत खराब होने के बाद उन्हें मुंबई के सर एचएन रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल में भर्ती कराया गया था. ऋषि कपूर के अस्पताल में भर्ती होने की जानकारी उनके बड़े भाई रणधीर कपूर ने दी थी. उनकी पत्नी नीतू सिंह उनके साथ अस्पताल में थी. उनके भाई रणधीर कपूर ने ऋषि के अस्पताल में भर्ती होने की खबर की पुष्टि की थी. रणधीर ने बताया कि उनकी तबीयत ठीक नहीं है, वह कैंसर से पीड़ित हैं और उन्हें सांस लेने में समस्या हो रही है, इसलिए उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है.





2 साल पहले हुआ था कैंसर
2018 में ऋषि कपूर को कैंसर हुआ था। इलाज के लिए वो अमेरिका गए थे। वहां 11 महीने रहने के बाद पिछले साल सितंबर में भारत लौटे थे। अमेरिका में पूरे वक्त उनके साथ पत्नी नीतू ही थीं। बेटा रणबीर कपूर कई बार उनसे मिलने न्यूयॉर्क गए थे। कुछ दिनों पहले ऋषि ने एक इंटरव्यू में कहा था, “अब मैं बहुत बेहतर महसूस कर रहा हूं। और कोई भी काम कर सकता हूं। सोच रहा हूं कि एक्टिंग दोबारा कब शुरू करूं। पता नहीं लोगों को अब मेरा काम पसंद आएगा भी या नहीं। न्यूयॉर्क में मुझे कई बार खून चढ़ाया गया था। तब मैंने नीतू से कहा था- उम्मीद करता हूं कि नए खून के बावजूद मैं एक्टिंग नहीं भूलूंगा।”


The post नहीं रहे बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर appeared first on Zabardast Haryana.

Comments

Popular posts from this blog

सिरसा में ड्रग पेडलिंग के आरोप में दो गिरफ्तार

विज की चेतावनी, SP देने पहुंचे रिपोर्ट

बिग ब्रेकिंग : निर्भया के दोषियों को कल नहीं होगी फांसी…..अगले आदेश तक के लिए कोर्ट ने लगायी रोक…. कल सुबह दी जानी थी चारों दोषियों को फांसी