कोरोना योद्धाओं का किया फूलों से स्वागत





बहादुरगढ़:






शहर के वार्ड 18 स्थित धर्म विहार में सफाई कार्य में लगे कोरोना योद्धाओं का सोमवार को अनोखे ढंग से स्वागत किया गया। यहां के पार्षद युवराज छिल्लर ने सोशल डिस्टेंसिंग का ख्याल रखते हुए वार्ड 18 में लगे सभी सफाई कर्मचारियों का धर्म विहार के पार्क में फूलों से स्वागत किया तथा उन्हें 500-500 रुपये का नकद पुरस्कार भी दिया। सम्मान पाकर सभी सफाई कर्मचारी खुशी से उछल पड़े। पार्षद युवराज छिल्लर ने बताया कि कोरोना की जंग में डॉक्टर, पुलिसकर्मी व सफाई कर्मचारी अपनी ड्यूटी पर एक योद्धा की तरह तैनात हैं। सफाई कर्मचारी तो शहर में स्वच्छता के साथ-साथ सैनिटाइज करने का भी काम कर रहे हैं। बहादुरगढ़ के सात सफाई कर्मचारियों की सैनिटाइजर का स्प्रे करते समय कमर झुलसने के बाद सफाई कर्मचारियों का हौंसला अब तक डिगमिगाया नहीं है। हमें ऐसे योद्धाओं का सम्मान करना चाहिए। पार्षद युवराज छिल्लर ने बताया कि कोरोना वैश्विक महामारी में सबसे जरूरी काम सफाई का है। अगर समय पर सफाई नहीं होगी तो महामारी को बढ़ावा मिलेगा। पूरा शहर सड़ जाएगा। ऐसे में सफाई कर्मचारी अपनी जान जोखिम में डालकर शहरवासियों की सेवा में जुटे हुए हैं। वार्ड 18 में भी सफाई कर्मचारी सुनील, अमन, बीना, गीता, मीना, कमलेश, मुकेश, ऊषा व सुरेंद्र सफाई के काम में लगे हुए हैं। कोरोना महामारी के बीच अग्रिम मोर्चो पर लड़ने वाले योद्धाओं में शामिल सफाई कर्मचारियों का फूलों से स्वागत करना हमारे साैभाग्य की बात की है। इस सम्मान को पाकर सफाई कर्मचारियों में भी खुशी देखी गई।





युवराज छिल्लर ने बताया कि पूरा देश लॉकडाउन है। सभी दुकानें प्रतिष्ठान, शासकीय कार्यालय आदि बंद हैं। लेकिन इसके बाद भी सफाई कर्मचारी शहर को स्वच्छ रखने के लिए पूरे जोश और हिम्मत के साथ जुटे हुए हैं। इसी तर्ज पर वार्ड 18 में पार्षद युवराज छिल्लर, नरेश दलाल ने कर्मचारियों का सम्मान किया। इस दौरान शारीरिक दूरी का पूरा ध्यान रखा गया।


The post कोरोना योद्धाओं का किया फूलों से स्वागत appeared first on Zabardast Haryana.

Comments

Popular posts from this blog

सिरसा में ड्रग पेडलिंग के आरोप में दो गिरफ्तार

विज की चेतावनी, SP देने पहुंचे रिपोर्ट

बिग ब्रेकिंग : निर्भया के दोषियों को कल नहीं होगी फांसी…..अगले आदेश तक के लिए कोर्ट ने लगायी रोक…. कल सुबह दी जानी थी चारों दोषियों को फांसी