गुड़गांव की महिला कोरोना पॉजेटिव,हरियाणा में सामने आया पहला मामला

भारत में पैर पसार रहा
घातक कोरोना वायरस अब गुड़गांव में भी पहुंच चुका है। सोमवार रात वहां एक महिला का
कोरोना टेस्ट पॉजेटिव आया। वैसे तो हरियाणा में कोरोना के 14 अन्य मरीज भी हैं, लेकिन वे सभी विदेशी
हैं। वहां किसी भारतीय को कोरोना पाए जाने का पहला मामला है। इसके साथ ही हरियाणा
में कोरोना के मामले अब 15 हो गए हैं। हरियाणा ने कोरोना वायरस को पहले ही महामारी घोषित किया हुआ है हरियाणा में कोरोना संक्रमित यह पहला केस है, जिसका रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। 





हरियाणा राज्य के स्वास्थ्य महानिदेशक का कहना है कि राज्य में कोरोना
वायरस का यह पहला मामला है, जो
मंगलवार को सामने आया है। संक्रमित महिला को अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया
गया है, जहां पर
उसकी हालत स्थिर है। उन्होंने बताया कि महिला का खून का सैंपल उसके विदेश से लौटने
के साथ ही लिया गया था और उसे पुणे स्थित लैब में जांच के लिए भेजा गया था। जांच
रिपोर्ट में नोवेल कोरोना की पुष्टि हुई है।





सोमवार सुबह महिला के घर बाहर पुलिस तैनात कर दी गई थी ताकि महिला घर से बाहर न जा पाए। बाद में वह फोर्टिस अस्पताल में भर्ती होने के लिए तैयार हो गई। वह सात दिन पहले मलयेशिया से आई थी और बीमार होने के बाद चार दिन पहले सरकारी अस्पताल में दवा लेने पहुंची थी। डॉक्टर पूनिया का कहना है कि महिला को कोरोना वायरस से ग्रस्त होने की पुष्टि पुणे स्थित नैशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी से रिपोर्ट मिलने के बाद की जाएगी।

हरियाणा की हेल्थ मिनिस्ट्री की फिलहाल उन 1,213 लोगों पर नजर है जो हाल में चीन, मलयेशिया या थाइलैंड से लौटे हैं। उन लोगों को सख्त निर्देश है कि खुद को 28 दिन तक क्वारंटाइन करें।


The post गुड़गांव की महिला कोरोना पॉजेटिव,हरियाणा में सामने आया पहला मामला appeared first on Zabardast Haryana.

Comments

Popular posts from this blog

स्कूल बस से टकराई कलस्टर बस, 6 बच्चे घायल

सिरसा में ड्रग पेडलिंग के आरोप में दो गिरफ्तार

विज की चेतावनी, SP देने पहुंचे रिपोर्ट