श्रमिकों के पलायन पर चर्चा करने के लिए हुई बैठक

रोहतकः





कोरोना वायरस के प्रकोप के मद्देनजर लॉकडाउन के दौरान श्रमिकों के पलायन को रोकने के लिए रोहतक जिला प्रशासन ने कार्ययोजना तैयार की है। रविवार को विकास भवन में हुई बैठक में अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई और उन्हें दिशा-निर्देश दिए गए। इस बैठक में विशेष तौर पर रोहतक के उपायुक्त आरएस वर्मा व पुलिस अधीक्षक राहुल शर्मा मौजूद रहे। गौरतलब है कि रोहतक में करीब 85 हजार श्रमिक हैं, जो विभिन्न उद्योगों व भवन निर्माण के कार्यांे में लगे हुए हैं। उपायुक्त का कहना है कि इन श्रमिकों के लिए तमाम प्रकार के इंतजाम किए गए हैं। वहीं, पुलिस अधीक्षक का कहना है कि इस दौरान श्रमिकों को मकान से निकालने वाले मालिक के खिलाफ आपदा प्रबंधन एक्ट व भारतीय दंड संहिता की धारा के तहत कार्रवाई होगी।







The post श्रमिकों के पलायन पर चर्चा करने के लिए हुई बैठक appeared first on Zabardast Haryana.

Comments

Popular posts from this blog

सिरसा में ड्रग पेडलिंग के आरोप में दो गिरफ्तार

विज की चेतावनी, SP देने पहुंचे रिपोर्ट

बिग ब्रेकिंग : निर्भया के दोषियों को कल नहीं होगी फांसी…..अगले आदेश तक के लिए कोर्ट ने लगायी रोक…. कल सुबह दी जानी थी चारों दोषियों को फांसी