खरबूजे पर पड़ी कोरोना की मार

झज्जर





पूर्व कृषि मंत्री ओपी धनखड़ के पैतृक गांव ढाकला के जिन किसानों को गरमी के मौसम में खरबूजे की फसल के उचित भाव मिल जाया करते थे और उन्हें कोई भी परेशानी नहीं झेलनी पड़ती थी,आज वहीं किसान अपनी खरबूजे की फसल की बिक्री के लिए काफी परेशान है। खरबूजे की फसल भी अच्छी हुई है,लेकिन उनका खरीददार कोई नहीं है। शुक्रवार को इन किसानों का हाल जानने के लिए बादली के कांग्रेस विधायक डा.कुलदीप वत्स इन किसानों के बीच पहुुंचे और उनसे उनकी खरबूजे की बिक्री को लेकर बातचीत की। नम आंखों से अनेक किसानों ने बताया कि वैश्विक महामारी कोरोना की मार ने उनकी मेहनत पर पानी फेर दिया है। 500 एकड़ में उन्होंने अपने खेतों में खरबूजे की फसल बो रखी है। लेकिन कोई खरीददार नही है। किसानों को उनकी मेहनत को
लेकर ढांढस बंधाते हुए विधायक डा.कुलदीप वत्स ने कहा कि पूरा देश इस वैश्विक महामारी की चपेट में है। लेकिन फिर भी वह हरियाणा सरकार से मांग करेंगे कि उनकी खरबूजे की फसल का सरकार उचित मुआवजा दे। कांग्रेस विधायक ने खेतों में जाकर उनकी खरबूजे की फसल का जायजा भी लिया और उन्हें सात्वना भी दी।


The post खरबूजे पर पड़ी कोरोना की मार appeared first on Zabardast Haryana.

Comments

Popular posts from this blog

सिरसा में ड्रग पेडलिंग के आरोप में दो गिरफ्तार

विज की चेतावनी, SP देने पहुंचे रिपोर्ट

बिग ब्रेकिंग : निर्भया के दोषियों को कल नहीं होगी फांसी…..अगले आदेश तक के लिए कोर्ट ने लगायी रोक…. कल सुबह दी जानी थी चारों दोषियों को फांसी