देखिये झज्जर में अब तक कितना गेहूं व सरसों खरीदा गया
झज्जर।
उपायुक्त जितेंद्र कुमार ने कहा कि झज्जर जिला की मंडियों में अब तक 78077 मिट्रिक टन गेहूं व 23903 मिट्रिक टन सरसों की खरीद हो चुकी है। सभी मंडियों व खरीद केंद्र से नियमित उठान के निर्देश संबंधित खरीद एजेंंसी को दिए गए हैं।
उपायुक्त ने खरीद एजेंसी के अंाकड़ों का ब्यौरा देते हुए बताया कि बुधवार देर सांय तक झज्जर जिला के खरीद केंद्रों पर कुल 78077 मिट्रिक टन गेहूं व 23903 मिट्रिक टन सरसों की खरीद हुई है। गेहूं फसल की खरीद प्रक्रिया में झज्जर अनाज मंडी में 10664 मिट्रिक टन, कबलाना में 3408 मिट्रिक टन, भदाना में 2034 मिट्रिक टन, बादली में 1197 मिट्रिक टन, मुनीमपुर में 2010 मिट्रिक टन, ढाकला में 2156 मिट्रिक टन, अंबोली में 1489 मिट्रिक टन, तूंबाहेड़ी में 674 मिट्रिक टन, सुबाना में 2863 मिट्रिक टन, पाटौदा में 1745 मिट्रिक टन, बेरी अनाज मंडी में 11769 मिट्रिक टन, डीघल में 897 मिट्रिक टन, बरहाना में 734 मिट्रिक टन, शेरिया में 421 मिट्रिक टन, पलड़ा में 2841 मिट्रिक टन, मातनहेल अनाज मंडी में 5460 मिट्रिक टन, अकहेड़ी मदनपुर में 2850 मिट्रिक टन, बिरहोड़ में 1280 मिट्रिक टन, खानपुर में 1859 मिट्रिक टन, लडायन में 2081 मिट्रिक टन, माजरा डी में 4606 मिट्रिक टन, दूबलधन में 3465 मिट्रिक टन, छारा में 3418 मिट्रिक टन, मांडौठी में 1434 मिट्रिक टन, बहादुरगढ़ अनाज मंडी में 387 मिट्रिक टन, गंगडवा में 1170 मिट्रिक टन, कानौंदा में 1414 मिट्रिक टन, जसौर खेड़ी में 1239, बहादुरगढ़ आटो मार्केट सैक्टर 12 में 873 मिट्रिक टन, आसौदा में 1639 मिट्रिक टन गेहूं की खरीद करते हुए उठान प्रक्रिया प्रभावी ढंग से जारी है।
23903 मिट्रिक टन सरसों की खरीद हुई:
उपायुक्त ने बताया कि सरसों फसल की खरीद बुधवार देर सांय तक झज्जर जिला में 8516 किसानों से कुल 23903 मिट्रिक टन की हुई है। अनाज मंडी झज्जर में अब तक 1125 किसानों से 3246 मिट्रिक टन, बेरी अनाज मंडी में 1086 किसानों से 2757 मिट्रिक टन, ढाकला खरीद केंद्र पर 1343 किसानों से 3937 मिट्रिक टन, मातनहेल में 1120 किसानों से 3336 मिट्रिक टन, बहादुरगढ़ अनाज मंडी में 836 किसानों से 1837 मिट्रिक टन, लडायन खरीद केंद्र पर 716 किसानों से 2233 मिट्रिक टन, बिरहोड़ में 885 किसानों से 2775 मिट्रिक टन, पाटौदा में 498 किसानों से 1253 मिट्रिक टन व बादली मेंं अब तक 907 किसानों से 2529 मिट्रिक टन सरसों की खरीद की गई है।
The post देखिये झज्जर में अब तक कितना गेहूं व सरसों खरीदा गया appeared first on Zabardast Haryana.
Comments
Post a Comment