कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए एमडीयू ने भी उठाया कदम
कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए रोहतक की महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी (एमडीयू) ने भी अहम कदम उठाया है। दरअसल कोरोना संक्रमण के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। प्रधानमंत्री ने भी 3 मई से लॉकडाउन के दूसरे चरण की घोषणा कर दी है। ऐसे में महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी ने गेट नंबर 3 के सामने खास टनल बनाई है। कोरोना से बचाव के लिए बनाई टनल द्वारा पूरी बॉडी डिसइन्फेक्शन होगी। टनल एंट्री गेट से एंट्री गेट से प्रवेश कर आउट गेट से बाहर निकलने तक की अवधि में पूरा शरीर सैनिटाइज हो जाएगा। यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर प्रोफेसर राजबीर सिंह ने बुधवार सुबह इस टनल का शुभारंभ किया। गौरतलब है कि एमडीयू ने बाकी अपने सभी गेट बंद कर दिए हैं। सिर्फ गेट नंबर 3 को भी खोला है। एमडीयू परिसर में रहने वाले शिक्षकों व कर्मचारियों के अलावा बाकी सबका प्रवेश भी बंद है। गेट के खुलने व बंद होने का समय भी निर्धारित है।

The post कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए एमडीयू ने भी उठाया कदम appeared first on Zabardast Haryana.
Comments
Post a Comment