पिता के साथ जा रही युवती की गोली मारकर हत्या



झज्जर। 





झज्जर बस स्टैंड के लिए अपनी बेटी को मोटरसाईकिल पर छोडऩे आ रहे एक पिता पर कार में सवार होकर आए बदमाशों ने अंधाधुंध फायरिंग की। बदमाशों की इस फायरिंग में बेटी ने दम तोड़ दिया,जबकि उसके पिता को गंभीर हालत में रोहतक पीजीआई रेफर किया गया है। बदमाशों ने घटना को अंजाम झज्जर-सांपला मार्ग पर शहर से करीब पांच किलोमीटर की दूरी पर गांव गिरावड़ के पास दिया। कार में सवार होकर आए बदमाश ताबड़तोड़ गोलियां बरसाने के बाद मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक बेटी के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल भिजवाया। वहीं घायल पिता को इलाज के लिए पीजीआई रोहतक भेजा गया है। जानकारी अनुसार छारा गांव की रहने वाली उषा नामक महिला बुधवार को अपने पिता ऋषि के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर गांव के बस स्टैंड की तरफ
आ रही थी। जब वह गांव गिरावड़ के पास पहुंचे तो कार में सवार कई बदमाशों ने उनकी मोटरसाइकिल को रुकवाया और दोनों पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसानी शुरू कर दी। इस हमले में उषा की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं उसका पिता ऋषि गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया जा रहा है कि उषा की शादी 5 साल पहले गुडगांव के बसई गांव में रहने वाले राजीव के साथ हुई थी। उषा और राजीव का तलाक का केस कोर्ट में चल रहा है। ऊंचा पिछले कई साल से अपने पिता के पास ही रह रही थी। उसकी एक 3 साल की एक बेटी भी है और वह एक निजी स्कूल में बतौर खेल कोच के तौर पर काम कर रही थी। हमलावर कौन थे और हत्या के पीछे के कारण क्या है। इन सब बातों का खुलासा अभी नहीं हो पाया है। हालांकि पुलिस ने मौके पर मौजूद लोगों के बयान लिए हैं और साथ ही घायल पिता के बयान भी लिए जा रहे हैं। पुलिस इस मामले में कई पहलुओं को ध्यान में रखकर  जांच आगे बढ़ा रही हैं।


The post पिता के साथ जा रही युवती की गोली मारकर हत्या appeared first on Zabardast Haryana.

Comments

Popular posts from this blog

सिरसा में ड्रग पेडलिंग के आरोप में दो गिरफ्तार

विज की चेतावनी, SP देने पहुंचे रिपोर्ट

बिग ब्रेकिंग : निर्भया के दोषियों को कल नहीं होगी फांसी…..अगले आदेश तक के लिए कोर्ट ने लगायी रोक…. कल सुबह दी जानी थी चारों दोषियों को फांसी