सड़क हादसे में हरियाणा पुलिस इंस्पेक्टर की मौत
पिहोवा। (Darshan Kait)
कुरुक्षेत्र रोड पर देर रात करीब सवा दस बजे गांव बिलोचपुरा के निकट सड़क हादसे में पुलिस के एक इंस्पेक्टर की मौत हो गई। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और गाड़ी से शव निकाल कर अस्पताल पहुंचाया। मृतक इंस्पेक्टर की पहचान अजय मोर के रूप में हुई। रिटायर्ड डीआईजी राजेन्द्र सिंह मोर के पुत्र थे।
बरौदा सोनीपत के रहने वाले थे राजेंद्र सिंह जी। पहलवान थे कॉमनवेल्थ चैंपियनशिप पदक विजेता।सूचना पाकर मृतक इंस्पेक्टर के परिजन भी कुछ ही देर में मौके पर पहुंच गए। जिससे माहौल गमगीन हो गया।बताया जा रहा है कि इंस्पेक्टर अजय की पोस्टिंग कुरुक्षेत्र में थी। उनकी ड्यूटी पिहोवा में नाके चेक करने पर लगी हुई थी। रात को वे अपनी गाड़ी से ड्यूटी पर नाकों की चेकिंग करने पहुंचे थे। इस दौरान इंस्पेक्टर अजय प्राइवेट गाड़ी में अकेले ही थे और खुद गाड़ी ड्राइव कर रहे थे। चेकिंग के बाद जब वे पिहोवा से वापिस कुरुक्षेत्र की तरफ लौट रहे थे तो गांव बिलोचपुरा के निकट गाड़ी सड़क से उछलकर पेड़ों से टकरा गई। जिससे इंस्पेक्टर अजय मोर की मौत हो गई। गाड़ी का बैलेंस बिगड़ा या किसी दूसरे वाहन ने टक्कर मारी। इसकी पुलिस जांच कर रही है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कुरुक्षेत्र एलएनजेपी अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
The post सड़क हादसे में हरियाणा पुलिस इंस्पेक्टर की मौत appeared first on Zabardast Haryana.
Comments
Post a Comment