सुरजेवाला खाली बैठे रहते हैं उन्हें बोलने के इलावा कोई और काम नहीं है: अनिल विज
हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने कहा कि हमने अंतरराज्यीय सभी सीमाओं को पूरे तरीके से सील कर दिया है। विज ने कहा कि दिल्ली के साथ लगते सभी जिलों में दिल्ली की वजह से संक्रमन फ़ैल रहा है। अकेले झज्जर जिले में 28 मामले सामने आ गये हैं जहाँ कोरोना का कोई मरीज नहीं था। विज ने पंजाब द्वारा भी सील किये जाने पर कहा कि MHA की गाईडलाइन के मुताबिक एक प्रदेश से दूसरे प्रदेश में जाना बैन है। अब हमने यह भी फैसला लिया है कि जिन सर्विस को MHA ने मंजूरी दी है उन पर भी हम रैपिड किट से टेस्ट करेंगे यदि वे कोरोना नेगटिव हुए तभी उन्हें हरियाणा में प्रवेश मिलेगा अन्यथा उन्हें वापिस भेजा जायेगा। वहीँ लॉक डाउन पीरियड पर विज ने कहा कि इसका फैसला केंद्र को करना है, वो जो भी फैसला करेंगे हम उनके साथ हैं।
फंसे हुए प्रवासी मजदूरों के लिए प्रदेश सर्कार द्वारा बनाई गयी योजना के बारे में हरियाणा के गृहमंत्री अनिल विज ने कहा कि MHA ने गाईडलाइन जारी की है उसके मुताबिक हमने टीएल सत्य प्रकाश को हरियाणा का नोडल अधिकारी नियुक्त किया है इसी प्रकार सभी प्रदेश अपने प्रदेश में नोडल अधिकारी नियुक्त कर सकते हैं और लिस्ट बना कर उस प्रदेश के नोडल अधिकारी से संपर्क कर सकते हैं कि कितने-कितने लोग किन-किन प्रदेशों में जाना चाहते हैं और उन संबंधित प्रदेशों के नोडल ऑफिसर से बात करके तय करें कि इनको किस प्रकार से वहां भेजा जाए
केरल के कन्नूर जिले में हरियाणा के 22 जवान सेना कैंप में फंसे है जो 31 मार्च को रिटायर हो चुके हैं लेकिन घर वापिस नहीं आ पा रहे। उन्होंने हरियाणा सरकार से वीडियो जारी कर घर वापिसी की गुहार लगाई है। जिस पर हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने कहा कि मामला उनके संज्ञान में आया है। उन्होंने कहा कि हमने हरियाणा के नोडल अधिकारी की ड्यूटी लगाई है कि वे केरल के नोडल आफिसर से बात करके जवानों को वापिस लाने का इंतजाम करें।
हरियाणा सरकार द्वारा पेट्रोल, डीजल, फल-सब्जियों पर लगाये गये टैक्स को कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने जजिया कर बताते हुए टैक्स वापिस लेने की मांग की है जिस पर हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने कहा कि कोरोना महामारी के चलते सारे विश्व की अर्थव्यवस्था पर इसका असर पड़ा है। केंद्र, व्यक्तिगत, व्यपारी,कॉर्पोरेट सेक्टर, प्रदेश सरकार सभी पर इसका प्रभाव पड़ा है तो इसकी भरपाई के लिए यह कदम उठाया गया है। विज ने कहा कि सुरजेवाला सुबह से खाली बैठे रहते हैं इन्हें बोलने के इलावा कोई और काम नहीं है।
The post सुरजेवाला खाली बैठे रहते हैं उन्हें बोलने के इलावा कोई और काम नहीं है: अनिल विज appeared first on Zabardast Haryana.
Comments
Post a Comment