आपूर्ति विभाग के इंस्पेक्टर ने जहरीला पदार्थ निगल किया सुसाइड

पत्नी के बयानों के आधार पर मामला दर्ज





मृतक का वीडियो वायरल





कुरुक्षेत्र (DARSHAN KAIT)





धर्मनगरी कुरुक्षेत्र में खाद्य-आपूर्ति विभाग के इंस्पेक्टर द्वारा घर पर जहरीला पदार्थ निगल आत्महत्या का मामला सामने आया है। इंस्पेक्टर की पत्नी ने विभाग के अधिकारियों पर मानिसक तौर पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है।साथ ही इसी प्रताड़ना से परेशान होकर पति ने यह कदम उठाने का बयान पुलिस में दर्ज करवाया है।





शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की है. मृतक की शिनाख्त करीब 29 वर्षीय आशीष सिंह दांगी के तौर पर हुई है. मूलरूप से रोहतक के मदीना गांव का रहने वाला था. कुरुक्षेत्र में ठोल व इस्माइलाबाद स्थित गेहूं खरीद केंद्रों का चार्ज उसे इस सीजन के लिए करीब दस दिन पहले मिला था. इसके अलावा कुरुक्षेत्र पीआर सेंटर का भी चार्ज उनके पास था ।





मृतक का एक वीडियो भी सामने आया है जिसमे वो कह रहा है कि मुझे माफ कर देना बेटा मैं आपके सपनों को इसलिए पूरा नहीं कर सका क्योंकि शरीफ इंसान की कोई जिंदगी नहीं है मेरी मौत का जिम्मेवार अंकुर जांगड़ा प्रवीण कुमार व डीएफएससी नरेंद्र शेरावत है और मैं भ्रष्ट सिस्टम से हार गया हूं क्योंकि यह भ्रष्ट अधिकारी मुझसे ₹50000 की घूस ले चुके हैं और इनकी बाकी डिमांड मैं पूरी नहीं कर सकता जी हां यह वीडियो जिंदगी और मौत की लड़ाई लड़ रहे कुरुक्षेत्र के खाद्य एवं आपूर्ति विभाग में निरीक्षक आशीष दांगी की है जिनको भ्रष्ट तंत्र ने इस कदर मजबूर कर दिया कि उन्होंने जहर खाकर अपनी जीवन लीला समाप्त करना बेहतर समझा।





जब थाना शहर थानेसर प्रभारी जसपाल सिंह से बात की गई तो उन्होंने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि आशीष की पत्नी की शिकायत पर खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के अधिकारियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है । अब तक क्या कार्यवाही हुई बारे उन्होंने कहा कि जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे उनके आधार पर कार्रवाई की जाएगी उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि अभी पूछताछ के लिए किसी भी व्यक्ति को नहीं बुलाया गया है ।


The post आपूर्ति विभाग के इंस्पेक्टर ने जहरीला पदार्थ निगल किया सुसाइड appeared first on Zabardast Haryana.

Comments

Popular posts from this blog

सिरसा में ड्रग पेडलिंग के आरोप में दो गिरफ्तार

विज की चेतावनी, SP देने पहुंचे रिपोर्ट

बिग ब्रेकिंग : निर्भया के दोषियों को कल नहीं होगी फांसी…..अगले आदेश तक के लिए कोर्ट ने लगायी रोक…. कल सुबह दी जानी थी चारों दोषियों को फांसी