दिल्ली सीमा पर पुलिस ने बढ़ाई सख्ती, पुलिस द्वारा की जा रही है प्रत्येक व्यक्ति तथा वाहन की गहनता से जांच

बहादुरगढ़





लॉकडाउन के नियमों की सख्ती से पालना सुनिश्चित कराने को पुलिस ने दिल्ली सीमा को सील कर निगरानी को बढ़ा दिया है और प्रत्येक व्यक्ति पर पैनी नजर रखते हुए आने जाने वालों जानकारी रजिस्टर में अंकित करने के निर्देश है। झज्जर जिला से दिल्ली की तरफ जाने वाले सभी मार्गों पर विशेष नाकाबंदी करके प्रत्येक व्यक्ति तथा वाहन की गहनता से जांच की जा रही है। सीमा पर लगे नाकों पर तैनात पुलिस कर्मचारी आने जाने वाले वाहनों की बारीकी से जांच कर रहे हैं। वहीं अब रोजाना डयूटी के लिए जाने वाले दिल्ली के कर्मचारियों को दिल्ली में ही रहने की सख्त हिदायतें दी गई है।





डीआईजी एवं एसपी अशोक कुमार के दिशा निर्देश अनुसार दिल्ली सीमा के साथ लगते सभी मार्गों पर विशेष नाकाबंदी करके प्रत्येक गतिविधि पर बारीकी से निगाह रखी जा रही है। नाकों पर आने जाने वाले वाहनों तथा व्यक्तियों की गहनता से छानबीन की जा रही है। दिल्ली आने जाने वाले प्रत्येक व्यक्ति की नाका पर ही स्वास्थ्य संबंधी जांच का कार्य किया जा रहा है।





वहीं प्रत्येक नाका पर ही एक रजिस्टर में दिल्ली से झज्जर की तरफ तथा झज्जर से दिल्ली की तरफ जाने वाले प्रत्येक व्यक्ति का रिकॉर्ड पूर्ण जानकारी सहित अंकित किया जा रहा है। इसके अतिरिक्त बिना किसी अनुमति के किसी भी वाहन को दिल्ली से झज्जर की तरफ आने की इजाजत नहीं दी जा रही। बहादुरगढ़ के डीएसपी अजायब सिंह ने बताया कि बिना किसी वैलिड पास के किसी भी व्यक्ति को हरियाणा की सीमा में प्रवेश नहीं करने दिया जा रहा है। इतना ही नहीं हरियाणा की सीमा में प्रवेश करने वाली सभी एंबुलेंस वाहनों की भी जांच की जा रही है और एंबुलेंस में मरीज नहीं होने की स्थिति में उसे हरियाणा की सीमा में प्रवेश भी नहीं करने दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि दिल्ली में तैनात कर्मचारियों की ड्यूटी कई कोरोना हॉटस्पॉट क्षेत्रों में लगी हुई है। ऐसे में अगर कर्मचारी हरियाणा की सीमा में रोजाना आते जाते हैं तो हरियाणा में भी कोरोना वायरस के फैलने की आशंका बनी रहती है। इसीलिए दिल्ली में तैनात कर्मचारियों को दिल्ली में ही रहने के संबंध में हिदायतें दी गई है। उन्होंने बताया कि दिल्ली में तैनात कर्मचारियों का बॉर्डर पार करके झज्जर जिला में प्रवेश करने को रोकने के संबंध में डीआईजी अशोक कुमार द्वारा झज्जर के पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को कड़े दिशा-निर्देश किए गए हैं।





डीआईजी अशोक कुमार द्वारा किए गए दिशा निर्देशों का सख्ती से पालन किया जाएगा। बॉर्डर पर किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने बताया कि दिल्ली सीमा के साथ लगते नाकों पर तैनात कर्मचारियों को सख्त दिशानिर्देश किए गए हैं कि बॉर्डर पर आने वाले प्रत्येक वाहन तथा व्यक्ति की गहनता से छानबीन की जाए। सीमा पर लगे प्रत्येक नाका पर प्रत्येक व्यक्ति का थर्मल स्कैनर गन से बॉडी टेंपरेचर चैक करने तथा रजिस्टर में प्रत्येक व्यक्ति के संबंध में पूर्ण जानकारी अंकित करने के दिशा निर्देश किए गए हैं। वहीं बॉर्डर के नाकों पर तैनात पुलिस जवानों को भी महामारी के संक्रमण से बचाव के प्रति जागरूक रहने तथा सावधानियां रखने बारे आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए हैं।


The post दिल्ली सीमा पर पुलिस ने बढ़ाई सख्ती, पुलिस द्वारा की जा रही है प्रत्येक व्यक्ति तथा वाहन की गहनता से जांच appeared first on Zabardast Haryana.

Comments

Popular posts from this blog

सिरसा में ड्रग पेडलिंग के आरोप में दो गिरफ्तार

विज की चेतावनी, SP देने पहुंचे रिपोर्ट

बिग ब्रेकिंग : निर्भया के दोषियों को कल नहीं होगी फांसी…..अगले आदेश तक के लिए कोर्ट ने लगायी रोक…. कल सुबह दी जानी थी चारों दोषियों को फांसी