डीआईजी ने किया बहादुरगढ़ शहर में नाकों का औचक निरीक्षण
बहादुरगढ़।
कोरोना वायरस के संक्रमण को फैलने से रोकने एवं आमजन की सुरक्षा के मध्येनजर झज्जर पुलिस की अनेक टीमों को जिला के चप्पे-चप्पे पर निगरानी के लिए सतर्कता के साथ तैनात किया गया है। हरियाणा सरकार द्वारा जारी किए गए आदेशों की पालना एवं लॉक डाउन के मध्येनजर झज्जर पुलिस द्वारा शांति एवं व्यवस्था बनाए रखने के लिए विभिन्न स्थानों पर नाकाबंदी सहित गश्त पार्टियों को तैनात किया गया है। हरियाणा सरकार द्वारा जारी किए गए लॉक डाउन के आदेशो तथा कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव के प्रति जागरूकता के लिए झज्जर पुलिस द्वारा लगातार आमजन को अपने घरों में रहने तथा सावधानियां रखने के प्रति जागरूक किया जा रहा है। झज्जर जिला की अन्य जिलों तथा दिल्ली के साथ लगती सीमाओं पर विशेष नाकेबंदी करके बारीकी से प्रत्येक गतिविधि पर कड़ी नजर रखी जा रही है। डीआईजी अशोक कुमार आईपीएस ने बहादुरगढ़ शहर एरिया तथा विशेष रूप से लगाए गए इंटर स्टेट नाकों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान डीएसपी झज्जर श्री राहुल देव तथा डीएसपी बहादुरगढ़ श्री अजायब सिंह व थाना प्रबंधक शहर, सदर, लाइनपार तथा सैक्टर छह बहादुरगढ़ भी मौजूद रहे। निरीक्षण के दौरान उन्होंने नाकों पर तैनात पुलिस के जवानों को आवश्यक दिशा निर्देश किए गए। निरीक्षण के दौरान उन्होंने नाकों पर तैनात पुलिस जवानों के लिए रहने व खाने की व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया। उन्होंने नाकों पर तैनात जवानों को कोरोना वायरस के संक्रमण के प्रति सावधानी रखने तथा समय-समय पर जारी किए जाने वाले दिशा निर्देशों का सख्ती से पालन करने के निर्देश किए। बहादुरगढ़ शहर तथा इंटरस्टेट नाको का निरीक्षण करने के पश्चात डीआईजी श्री अशोक कुमार ने झज्जर शहर तथा गुरुग्राम रोड पर स्थित दुलीना नाका का औचक निरीक्षण किया। डीआईजी अशोक कुमार ने बताया कि कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए दिल्ली सीमा सहित जिला के विभिन्न स्थानों पर विशेष नाकाबंदी की गई है। लॉक डाउन के मद्देनजर दिल्ली सीमा के साथ लगते एरिया में विभिन्न स्थानों पर इंटरेस्टेट नाके लगाए गए हैं। दिल्ली सीमा के साथ लगते एरिया में 10 नाके तथा अन्य जिला की सीमाओं के साथ लगते 14 नाके लगाए गए हैं। इसके अतिरिक्त थाना स्तर पर भी अनेक स्थानों पर विशेष नाकाबंदी करके आम लोगों को घरों में रहने के प्रति जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि उपरोक्त विशेष नाकों पर आवश्यक वस्तुओं की सप्लाई में लगे वाहनों जिनमें खाने के सामान वाला कोई भी वाहन,दूध, सब्जी वाला वाहन, पेट्रोल,डीजल, गैस वाला वाहन तथा एंबुलेंस इत्यादि को आने जाने की छूट रहेगी। थाना स्तर पर लगाए गए नाकों तथा अन्य गश्त पार्टियों द्वारा लगातार लोगों को अपने घरों में रहने तथा अल्लाह टाउन का पालन करने के प्रति जागरूक किया जा रहा है। किसी मजबूरी के कारण अथवा आवश्यक वस्तु इत्यादि के लिए घर से बाहर निकलना हो तो ऑनलाइन मूवमेंट पास की सुविधा भी जिला वासियों को उपलब्ध करवाई गई है। जिला प्रशासन द्वारा आमजन की सुविधाओं को मद्देनजर रखते हुए आवश्यक वस्तुओं की होम डिलीवरी सहित अनेक तरह के कदम उठाए गए हैं। जिला के अधिकतर लोग लॉक डाउन में प्रशासन का सहयोग भी कर रहे हैं। उन्होंने सभी जिला झज्जर निवासियों से अपील करते हुए कहा कि सभी जिला प्रशासन का सहयोग करें तथा अपने घरों में रहें। बेवजह घरों से बाहर ना निकले।
The post डीआईजी ने किया बहादुरगढ़ शहर में नाकों का औचक निरीक्षण appeared first on Zabardast Haryana.
Comments
Post a Comment