देखिए कहाँ बरामद हुई करोड़ों रुपए की हेरोइन
फ़तेहाबाद (Dinesh Bharti)
लॉक डाऊन के बीच नशा तस्कर एक्टिव, पुलिस प्रशासन ने कसा शिंकजा, फतेहाबाद पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, करोड़ों रुपए की कीमत की हेरोइन की बरामद, तीन युवकों को 688 ग्राम हेरोइन के साथ किया काबू, केंटर पर दिल्ली से ऐलनाबाद जा रहे थे आरोपी युवक, गांव बड़ोपल के समीप तालाशी ली तो बरामद हुई नशे की खेप, पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला किया दर्ज, पुलिस की पूछताछ जारी
लॉक डाऊन के बीच भी नशा तस्करों द्वारा तस्करी का खेल जारी है। फतेहाबाद पुलिस को एक बार फिर बड़ी कामयाबी हासिल हुई है। जिला पुलिस की एंटी नारकोटिक्स सेल ने करोड़ों रुपए कीमत की हेरोइन के साथ 3 युवकों को काबू किया है। युवकों के पास से 688 ग्राम हेरोइन बरामद हुई है। पकड़े गए युवकों में से 2 सिरसा जिले के हैं जबकि एक फतेहाबाद जिले का बताया जा रहा है। डीएसपी सुभाषचंद्र ने जानकारी देते हुए बताया कि एंटी नारकोटिक्स की टीम सामान्य गश्त के दौरान गांव बड़ोपल के समीप थी, इस दौरान दिल्ली की ओर से आ रहे एक केंटर को रोक कर जब उसकी तालाशी ली गई तो उसमें सवार तीन युवकों के पास से 688 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। उन्होंने बताया कि ये युवक बीते दिन ऐलनाबाद से सब्जी लेकर दिल्ली गए थे और वापिस में हेरोइन लेकर लौट रहे थे। पुलिस ने युवकों को काबू कर उनके विरूद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस युवकों से पूछताछ कर रही है। बतां दे कि पिछले एक पखवाड़े के दौरान फतेहाबाद पुलिस को शिंकजा नशा तस्करों पर कसा है और इस दौरान नशे की बड़ी खेपों के साथ नशा तस्कर काबू किए गए हैं।
The post देखिए कहाँ बरामद हुई करोड़ों रुपए की हेरोइन appeared first on Zabardast Haryana.
Comments
Post a Comment