नेता अगर मंडियों में भीड़ जुटाएंगे तो किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा

हरियाणा की मंडियों में गेंहू की खरीद के मौके पर मंडी में भीड़ इक्कठी करने वाले नेताओं के प्रति कड़ा रुख अपनाते हुए हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने आज कड़े शब्दों में सत्ता पक्ष और विपक्ष के नेताओं को ये बात कही कि नेता अगर मंडियों में भीड़ जुटाएंगे तो किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा। 






कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता रणदीप सुरेजवाला ने कैथल की अनाज मंडी में लॉक डाउन के नियमों की जमकर धज्जियां उड़ाई थी । इस मुद्दे पर गृह मंत्री अनिल विज काफी सख्त नजर आए । मामले को लेकर कड़े तेवर दिखाते हुए विज ने विपक्ष के साथ साथ सत्ता पक्ष के नेताओं को भी ये हिदायत दी है कि अगर कोई भी नेता मंडियों में भीड़ जुटाएगा तो बक्शा नहीं जाएगा। जानकारी देते हुए खुद गृह मंत्री अनिल विज ने बताया कि इसके लिए उन्होंने सभी जिलों के एसपी और कमिश्नरों को कार्रवाई करने के भी आदेश दे दिए हैं। अनिल विज ने तल्ख तेवर दिखाते हुए कहा कि प्रदेश में धारा 144 , डिजास्टर मैनेजमेंट एक्ट और एपिडेमिक एक्ट लगा हुआ है, ऐसे में नेता इनके उलंघन की न सोचें। 






पहले 21 दिन का लॉक डाउन और फिर 19 दिन का लॉक डाउन अब जारी है। लेकिन इसके बावजूद भी देश मे कोरोना थम नहीं रहा। ऐसे में क्या सरकारें तीसरे लॉक डाउन के लिए भी विचार कर रही है। इस मुद्दे बातचीत करते हुए गृह मंत्री अनिल विज ने कहा कि सभी हालातों पर विचार किया जा रहा है हालांकि 3 मई में अभी कई दिन बाकी हैं लेकिन आने वाले समय मे जो भी फैसला होगा वो देश हित मे होगा ।


The post नेता अगर मंडियों में भीड़ जुटाएंगे तो किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा appeared first on Zabardast Haryana.

Comments

Popular posts from this blog

स्कूल बस से टकराई कलस्टर बस, 6 बच्चे घायल

सिरसा में ड्रग पेडलिंग के आरोप में दो गिरफ्तार

विज की चेतावनी, SP देने पहुंचे रिपोर्ट